
भाजपा के घोषणापत्र के कवर पेज पर क्या बदला?
भाजपा ने आज जब 2019 के महासंग्राम के लिए अपना घोषणापत्र या कहें संकल्प पत्र जारी किया तो अंदर के 50 पन्नों पर बिखरे वादों के अलावा सबकी नजरें कवर पेज पर भी थीं। आइए जानते हैं कि 2014 के घोषणापत्र से 2019 के घोषणापत्र में क्या कुछ बदल गया।
भाजपा घोषणापत्र 2019 का कवर पेजसोमवार को जारी हुए घोषणापत्र के पहले पन्ने को देखें तो उस पर ऊपर से नीचे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाई देगी। सबसे ऊपर बायीं ओर चुनाव चिन्ह कमल, दायीं ओर लिखा हुआ- संकल्पित भारत, सशक्त भारत और उसके नीचे मुस्कुराते हुए पीएम मोदी। और सबसे नीचे पार्टी के नाम के साथ लिखा- संकल्प पत्र। दिलचस्प ये भी कि कवर पेज और आखिरी पन्ना, कहीं भी लाल कृष्ण आडवाणी की कोई झलक नहीं।

भाजपा का घोषणापत्र 2019-अंतिम पन्ना
आखिरी पन्ने यानी पेज नंबर 50 पर पहुंचेंगे तो जरूर आपको श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की छोटी तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। पांच साल पहले के कवर पेज पर नारा था- सबका साथ, सबका विकास। अब नारा है संकल्पित भारत, सशक्त भारत। पांच सालों में काफी कुछ बदल चुका है।
भाजपा का 2014 घोषणापत्र का मुखपृष्ठ1. अटल बिहारी वाजपेयी
2. लाल कृष्ण आडवाणी
3. राजनाथ सिंह
4. मुरली मनोहर जोशी
5. नरेंद्र मोदी
6. मनोहर पर्रिकर
7. रमन सिंह
8. सुषमा स्वराज
9. अरुण जेटली
10. शिवराज सिंह
11. वसुंधरा राजे
घोषणापत्र कार्यक्रम में पीएम मोदी