Lok Sabha चुनाव 2019: Congress की एक और सूची जारी, मधु कोड़ा की पत्नी और पवन बंसल को Ticket

विपक्षी पार्टी ने झारखंड की रांची सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को टिकट दिया है। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट से पार्टी ने पवन काजल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
वहीं पंजाब में कांग्रेस ने गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़, अमृतसर से गुरजीत सिंह ओजला, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू और जालंधर से संतोष सिंह चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। होशियारपुर से पार्टी ने राजकुमार छब्बेवाल को टिकट दिया है।

