Lok Sabha चुनाव 2019 : SP के गढ़ में 'निरहुआ' का पहला रोड शो, Akhilesh के खिलाफ 8 Aprail को करेंगे जनसभा
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'
भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 में अखिलेश से टक्कर के लिए महासंग्राम के मैदान में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को उतार चुकी है। वहीं, 'निरहुआ' आजमगढ़ की जनता के मन को छूने की तैयारी कर चुके हैं। आठ अप्रैल को आजमगढ़ में 'निरहुआ' रोड शो करेंगे। आजमगढ़ सीट से भाजपा के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की आजमगढ़ के एसकेपी इंटर कॉलेज में पहली जनसभा होगी। भाजपा की टीम ने भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली है। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में कार्यक्रम की रणनीति तय हुई।
निरहुआ के आगमन पर गुरुवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, लोकसभा संयोजक, प्रभारी विधानसभा संयोजक, प्रभारी मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों, मोर्चों के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के भाई हरिकेश यादव और उनके मित्र आलोक सिंह मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि भोजपुरी सुपर स्टार और भाजपा के आजमगढ़ के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की कर्मभूमि आजमगढ़ रही है। सांसद मुलायम सिंह यादव को यहां की जनता ने जीत का तोहफा तो दिया लेकिन चुनाव जीतने के बाद मुलायम सिंह यादव अपना प्रमाणपत्र तक लेने नहीं आए।
आजमगढ़ को अपनी विरासत समझ कर उनके बेटे अखिलेश यादव चुनाव लड़ने आ रहे हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारा है। जो अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझते हैं।