पीएम मोदी ने चुनाव अभियान के दौरान किया 1.5 लाख किमी का सफर, 142 रैलियों को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को मेरठ से अपना चुनाव अभियान शुरू किया था। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने 46 डिग्री के तापमान में भी अपना प्रचार जारी रखा जो कि सराहनीय है। शाह ने मोदी के प्रचार अभियान को आजादी के बाद सबसे कड़ा और मेहनती चुनाव प्रचार अभियान भी बताया। मोदी ने एक दिन में चुनाव अभियान के दौरान पांच जनसभाओं को तक संबोधित किया।
खुद पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि मेरठ से चुनाव अभियान की शुरुआत करने की वजह 1857 की क्रांति थी। इस शहर से ही इस क्रांति की शुरुआत हुई थी, इसलिए चुनाव प्रचार की शुरुआत के लिए मेरठ को चुना गया। जबकि चुनाव अभियान को मध्यप्रदेश के खरगौन में इसलिए समाप्त किया गया क्योंकि यहां 1857 की क्रांति में क्रांतिकारी भीमा नायक को फांसी की सजा हुई थी। अमित शाह ने अपने चुनाव अभियान के दौरान 161 सभाएं और 18 रोड शो किए। शाह ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत 28 मार्च मार्च से की थी।
राहुल गांधी ने किया 1.25 लाख किमी का सफर, 153 रैलियों को किया संबोधित
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने चुनाव अभियान के दौरान 153 रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने हर दिन करीब तीन रैलियों को संबोधित किया। राहुल ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान 1.25 लाख किमी का सफर तय किया। इस तरह राहुल गांधी ने रैलियों और जनसभाओं में 50 दिन बिताए।