latest political news: चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट,साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे वाले बयान पर![]() |
साध्वी प्रज्ञा(Photo): Bharat Rajneeti |
भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को एक साक्षात्कार में गोडसे को देशभक्त बता कर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रज्ञा ठाकुर के कथित बयान के बारे में मध्यप्रदेश के सीईओ को शुक्रवार तक तथ्यात्मक रिपोर्ट देने को कहा गया है।
उन्होंने बताया कि सीईओ की रिपोर्ट के आधार पर आयोग यह फैसला करेगा कि इस बयान से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है या नहीं। प्रज्ञा सिंह ने गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर विवाद उत्पन्न होने के बाद इसे वापस लेकर माफी भी मांग ली।
बता दें कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर प्रज्ञा ठाकुर को तीन दिन के लिए चुनावन प्रचार से रोका जा चुका है। उन्हें मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे के ऊपर दिए गए विवादित बयान को लेकर रोक लगी थी।