मोदी सरकार-2 : 36 मंत्रियों ने ली दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ, 20 पहली बार बने कैबिनेट मंत्री

राम विलास पासवान, डी वी सदानंद गौड़ा, नरेन्द्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, थावरचंद गहलोत, हर्षवर्धन, पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान और मुख्तार अब्बास नकवी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें दूसरी बार मौका मिला है।
गिरिराज सिंह, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, अश्विनी कुमार चौबे, साध्वी निरंजन ज्योति, गजेन्द्र सिंह शेखावत, संतोष कुमार गंगवार, श्रीपद येसो नायक, जितेन्द्र सिंह, किरेन रिजिजू, मनसुख मंडाविया, अर्जुन राम मेघवाल, कृष्णपाल गुर्जर, संजीव कुमार बालियान, पुरुषोत्तम रुपाला, रामदास अठावले और बाबुल सुप्रियो को नई मंत्रिपरिषद में बरकरार रखा गया है।
हरदीप पुरी को मोदी के मंत्रिपरिषद में लोकसभा चुनाव में उनकी हार के बावजूद शामिल किया गया है। पिछली मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास, पर्यावरण, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और संसदीय मामलों का प्रभार संभालने वाले प्रकाश जावड़ेकर ने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली।
अमित शाह को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने को भाजपा की प्रमुख रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। मोदी के करीबी माने जाने वाले पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने को चौंकाने वाला कदम माना जा रहा है।