भाजपा मंत्री प्रहलाद जोशी ने कुमारस्वामी पर साधा निशाना, कहा- 'उनका मानसिक संतुलन खो गया' - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

गुरुवार, 27 जून 2019

भाजपा मंत्री प्रहलाद जोशी ने कुमारस्वामी पर साधा निशाना, कहा- 'उनका मानसिक संतुलन खो गया'

भाजपा मंत्री प्रहलाद जोशी ने कुमारस्वामी पर साधा निशाना, कहा- 'उनका मानसिक संतुलन खो गया'

एचडी कुमारस्वामी
एचडी कुमारस्वामी - फोटो : bharat rajneeti
केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर गुरुवार को निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। दरअसल कुमारस्वामी ने एक थर्मल पावर प्लांट के प्रदर्शन कर रहे कर्मियों के सामने अपना आपा खोते हुए कहा था कि अपनी शिकायतें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही बताओ।

स्थानीय चैनल द्वारा प्रसारित किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि कुमारस्वामी अपने एक प्रोग्राम के तहत यात्रा पर थे, तभी लोगों के एक समूह से बातचीत करने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी की खिड़की खोली। इस दौरान वह काफी गुस्से में थे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वह उनकी मदद नहीं कर पाएंगे क्योंकि उन्होंने बीते हफ्ते प्रधानमंत्री मोदी को वोट दिया था।

लोग उनकी गाड़ी को घेरकर चिल्ला रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, "क्या मुझे आपका सम्मान करना चाहिए? क्या आपको लाठीचार्ज की जरूरत है? आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट दिया और आप चाहते हैं कि मैं आपकी मदद करूं।"

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रहलाद जोशी ने कहा, "लोगों ने उन्हें (कुमारस्वामी) मुख्यमंत्री बनने के लिए वोट नहीं दिया। तो वो मुख्यमंत्री क्यों हैं? कांग्रेस के साथ अस्वास्थ्यकर गठबंधन के कारण वह मुख्यमंत्री बने। अब उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है, खासतौर पर इसलिए क्योंकि उनका बेटा चुनाव हार गया है।"

इससे पहले बुधवार को भी प्रहलाद जोशी ने कुमारस्वामी की निंदा की थी। जोशी लोकसभा में कर्नाटक के धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जोशी ने ट्वीट कर लिखा था, "बुनियादी सुविधाओं के बारे में पूछे जाने पर हमारे मुख्यमंत्री ने इस तरह की प्रतिक्रिया दी। वो पूरे राज्य के मुख्यमंत्री हैं या फिर महज जेडीएस मतदाताओं के?" 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345