गुजरात: दो राज्यसभा सीटों पर अलग-अलग चुनाव कराने के खिलाफ दायर याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

गुरुवार, 20 जून 2019

गुजरात: दो राज्यसभा सीटों पर अलग-अलग चुनाव कराने के खिलाफ दायर याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस

गुजरात: दो राज्यसभा सीटों पर अलग-अलग चुनाव कराने के खिलाफ दायर याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस

supreme court
supreme court - फोटो : bharat rajneeti
गुजरात की दो राज्यसभा सीटों के लिए अलग-अलग चुनाव कराने संबंधित अधिसूचना केखिलाफ गुजरात कांग्रेस द्वारा दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जीत केबाद ये दोनों राज्यसभा सीटें खाली हो गई थी।

न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अवकाशकालीन पीठ ने गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेशभाई धनानी द्वारा दायर इस याचिका पर आयोग को सोमवार को जवाब देने के लिए कहा है।  पीठ ने कहा कि इस मसले का निपटारा होना चाहिए। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि रिट याचिका केमाध्यम से इस याचिका का निपटारा नहीं किया जा सकता। लेकिन पीठ ने इस दलील को दरकिनार करते हुए 25 जून को अगली सुनवाई करने का निर्णय लिया है।

याचिकाकर्ता ने गुजरात के इन दोनों राज्यसभा सीटों पर अलग-अलग चुनाव कराने से संबंधित चुनाव आयोग की अधिसूचना को असंवैधानिक, गैरकानूनी और मनमाना बताया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि दोनों सीटों केलिए एक साथ चुनाव होना चाहिए। याचिकाकर्ता ने आयोग की इस अधिसूचना को भेदभावपूर्ण बताया है। मालूम हो कि गत 15 जून को आयोग ने राज्यसभा की छह सीटों के लिए उपचुनाव कराने का निर्णय लिया था।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345