मुंबई के फ्लैट में एयरहोस्टेस के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एयरलाइन का सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार

अलकनुरे ने कहा, 'हमें यह पता चला है कि बदोनिया अकेला ऐसा शख्स था जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों रुममेट्स की भूमिका जांच के घेरे में हैं। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार को घटित हुई जब शिकायतकर्ता हैदराबाद से मुंबई पहुंची। वह छत्रपति शिवाजी अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाम के सात बजे पहुंची। यहां उसे बदोनिया मिला जो उसी एयरलाइन में सुरक्षा अधिकारी के तौर पर काम करता है।'
पुलिस का कहना है कि बदोनिया और पीड़िता एक ही कार में हवाई अड्डे से बाहर निकले और उसने उसे मलाड के एक मॉल में उतार दिया, खुद आगे चली गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह घर गई अपना समान रखा और फिर मॉल आई जहां आरोपी उसका इंतजार कर रहा था। इसके बाद दोनों बार गए। उन्होंने तब तक शराब पी जब तक कि बार बंद नहीं हो गया।
पुलिस ने बताया कि बदोनिया के अनुसार पीड़िता ने इतनी ज्यादा शराब पी हुई थी कि उसने उसे घर भेजने की बजाए होटल में चेक-इन करने की कोशिश की। लेकिन उनकी हालत को देखकर उन्हें चेक-इन करने की इजाजत नहीं दी गई। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने फ्लैट चलने का सुझाव दिया जिसमें वह दो लोगों के साथ रहता है।
शिकायतकर्ता ने अपने बयान में कहा, 'वह मुझे अपने अंधेरी (पूर्व) स्थित फ्लैट पर लेकर गया। जहां उसके दो रुममेट और एक महिला मौजूद थी। मेरी स्थिति का फायदा उठाते हुए उन्होंने एक-एक कर मेरे साथ दुष्कर्म किया और मेरी पिटाई की।' सूत्रों ने बताया कि हालांकि सुबह 10 बजे उठने पर उसकी आंखों और कंधों पर चोट के निशान दिखे।
पुलिस ने कहा कि जब पीड़िता ने बदोनिया से पूछा तो उसने दावा किया कि वह नशे में धुत्त था इसलिए उसे कुछ याद नहीं है। जब उसने दूसरी महिला से पूछा तो उसने जवाब देने से मना कर दिया। अधिकारी ने कहा, 'पीड़िता के पिता रातभर उसे फोन करते रहे लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। एक दोस्त ने उसे जोगेश्वरी के पास मैकडॉनल्ड में बदोनिया के साथ देखा था।'
पीड़िता का दोस्त उसे घर लेकर गया और जब उसके पिता ने चोट के निशान को लेकर पूछा तो उसने बताया कि बदोनिया ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पिता उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए जहां उसने बदन दर्द की शिकायत की और पूरी घटना बताई। अस्पताल के अधिकारियों ने फिर एमआईडीसी पुलिस स्टेशन को सूचना दी। जिसके बाद सामूहिक दुष्कर्म, पिटाई और सामान्य इरादे के तहत मामला दर्ज किया गया है।