पांच जिलों में मुख्य विकास अधिकारी बदले, प्रादेशिक विकास सेवा के सात अधिकारियों के तबादले

बब्बन उपाध्याय को संयुक्त विकास आयुक्त प्रयागराज मंडल से स्थानांतरित कर मुख्य विकास अधिकारी संतकबीर नगर लगाया है। मनरेगा के संयुक्त आयुक्त शम्भूनाथ तिवारी का तबादला सीडीओ शामली के पद पर किया है।
लालजी यादव को ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय लखनऊ से संयुक्त विकास आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा में तैनात किया है। अजय कुमार पांडेय को परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण एटा से ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय लखनऊ में संबद्ध किया है।