युद्ध हुआ तो पाक-चीन को मिलेगा करारा जवाब, सेना सीमा पर तैनात करने जा रही है इंटीग्रेटेड वॉर ग्रुप्स - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

गुरुवार, 20 जून 2019

युद्ध हुआ तो पाक-चीन को मिलेगा करारा जवाब, सेना सीमा पर तैनात करने जा रही है इंटीग्रेटेड वॉर ग्रुप्स

युद्ध हुआ तो पाक-चीन को मिलेगा करारा जवाब, सेना सीमा पर तैनात करने जा रही है इंटीग्रेटेड वॉर ग्रुप्स

Indian Army moves to raise integrated battle groups for greater punch across Pak, China borders
पड़ोसी मुल्क से बढ़ते तनाव के बीच सेना ने पाकिस्तान से लगती सीमा पर अक्तूबर तक इंटिग्रेटेड बैटल ग्रुप्स (आईबीजी या वॉर ग्रुप्स) को तैनात करने की रणनीति तैयार की है ताकि युद्ध होने की स्थिति में तेजी से दुश्मन पर हमला किया जा सके। आईबीजी को बाद में चीन सीमा पर तैनात किया जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि आईबीजी की तैनाती का मकसद युद्ध के दौरान सेना की क्षमता को और अधिक मजबूती प्रदान करना है। आईबीजी में आर्टिलरी गन, टैंक, एयर डिफेंस और लॉजिस्टिक शामिल होंगे। ये सब मिलकर इसे पूरी तरह से युद्ध के लिए तैयार यूनिट बनाएंगे। यह कदम तीनों सशस्त्र सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल लाने की कोशिशों के बीच उठाया गया है। 

उनका कहना है कि हमने पूर्वी कमांड के तहत इस खास युद्धक रणनीति आईबीजी का अभ्यास भी किया है। युद्धक फॉर्मेशन टीम और टॉप कमांडरों ने इसके अभ्यास को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इसे देखते हुए अक्तूबर महीने तक पाक सीमा के पास ऐसे दो से तीन आईबीजी तैनात की तैयारी की जा रही है।

आईबीजी के अभ्यास और उसके फीडबैक को लेकर पिछले हफ्ते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ हुई बैठक में विस्तृत चर्चा हुई थी। सैन्य मुख्यालय में हुई बैठक में सात सैन्य कमांडरों ने हिस्सा लिया था। इन्हें निर्देश दिए गए थे वे अपने-अपने यहां आईबीजी को तैयार कराएं।

पहले तीन आईबीजी पूर्वी कमांड की विभिन्न फॉर्मेशन से बनाए जाएंगे। इनके शामिल होने से सेना की ताकत और बढ़ जाएगी। आईबीजी सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की उस खास रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वह सेना को ज्यादा प्रभावशाली और घातक बनाना चाहते हैं।

मेजर जनरल रैंक का अधिकारी करेगा नेतृत्व

आईबीजी का नेतृत्व मेजर जनरल रैंक का अधिकारी करेगा और एक आईबीजी में 5000 जवान होंगे।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345