महाराष्ट्र: विधायक श्रीमंत पाटिल से अस्पताल मिलने पहुंची यशोमति ठाकुर, पुलिस से भिड़ीं - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 20 जुलाई 2019

महाराष्ट्र: विधायक श्रीमंत पाटिल से अस्पताल मिलने पहुंची यशोमति ठाकुर, पुलिस से भिड़ीं

महाराष्ट्र: विधायक श्रीमंत पाटिल से अस्पताल मिलने पहुंची यशोमति ठाकुर, पुलिस से भिड़ीं

Yashomati Thakur
Yashomati Thakur - फोटो : bharat rajneeti
महाराष्ट्र कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष यशोमति ठाकुर शुक्रवार को सेंट जार्ज अस्पताल पहुंची। जहां कांग्रेस के विधायक श्रीमंत पाटिल का इलाज चल रहा है। इस दौरान वह वहां पर मौजूद पुलिस से भिड़ गईं। पुलिस कर्मियों और यशोमति ठाकुर में काफी कहासुनी भी हुई। वह अस्पताल में उनसे पुछती हैं कि अस्पताल में जब कार्डियक यूनिट नहीं है तो फिर उनका हृदय की बीमारी का इलाज कैसे किया जा रहा है?

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष यशोमति ठाकुर और सेंट जॉर्ज अस्पताल में पुलिस, जहाँ उन्होंने केतका कांग्रेस के विधायक श्रीमति पाटिल से मिलने की कोशिश की। वह अस्पताल से पूछती है कि अस्पताल में कार्डियक यूनिट नहीं होने पर उन्हें हृदय की बीमारी का इलाज कैसे किया जा रहा है?

बता दें कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उसके विधायक श्रीमंत पाटिल को गठबंधन सरकार गिराने के प्रयासों के तहत अगवा कर लिया गया है। बंगलूरू पुलिस को इस बात की शिकायत भी दर्ज कराई थी। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी विधायकों के साथ एक रिजॉर्ट में होने के बाद पाटिल अचानक गायब हो गए और उसके बाद से वह किसी से संपर्क में नहीं हैं। 

विधानसभा में जब मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई तब वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार ने आरोप लगाया कि पाटिल को अगवा करके मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाटिल का एक फोटोग्राफ सामने आया है जिसमें वह एक अस्पताल में लेटे और ईसीजी से जुड़ी जांच कराते दिख रहे हैं। इस मुद्दे को उठाते हुए शिवकुमार ने कहा, ‘मैं हाथ जोड़ कर अध्यक्ष से अपील करता हूं कि मेरे पार्टी के विधायकों को अगवा किया गया है। मुझे परिजन का कॉल आया था। महोदय मैं चाहता हूं कि आप उन्हें वापस लाएं। हम पुलिस संरक्षण चाहते हैं।’ 

कांग्रेस विधायकों ने एक स्वर में कहा कि विधायक डर के साए में रह रहे हैं। पाटिल को अगवा किया गया, एक कमरे में रखा गया, उन्हें विशेष विमान से ले जा कर एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिवकुमार ने कहा कि वे ऐसे कागजात दिखा सकते हैं, जिनसे साबित हो सकता है कि पाटिल को विधानसभा में आने से रोकने के लिए उन्हें जबर्दस्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कांग्रेस के राज्य इकाई के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने आरोप लगाया कि पाटिल बुधवार तक उनके साथ थे और वह एक बैठक में भी शामिल हुए। तक तक उनका स्वास्थ्य ठीक था। अचानक वे उस रिजॉट से लापता हो गए जहां उनके पार्टी के अन्य विधायक रह रहे थे। 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345