मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल के कई मंदिरों के बाहर पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टरों में दिग्विजय सिंह को मंदिरों में प्रवेश नहीं देने का संदेश लिखा हुआ है।
भोपाल के परशुराम मंदिर, हनुमान मंदिर, साईं मंदिर समेत कई मंदिरों के बाहर ऐसे पोस्टर चस्पा किए गए हैं। ये पोस्टर किसने लगाए हैं ये अब तक साफ नहीं हुआ है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही भोपाल में आयोजित हुए संत समागम में दिग्विजय सिंह ने एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, पूरे देश में मठ-मंदिरों को राजनीतिक अड्डा बनाए जाने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने मंदिरों और भगवा कपड़ों को लेकर विवादित बयान भी दिया था।
बाद उन्होंने संत समागम में दिए गए अपने बयान का बचाव करते हुए कहा था कि हिंदू संत हमारी सनातन आस्था का प्रतीक हैं। इसीलिए उनसे उच्चतम आचरण की अपेक्षा की जाती है। अगर संत वेश में कोई भी गलत आचरण करता है, तो उसके खिलाफ आवाज उठनी ही चाहिए। सनातन धर्म, जिसका मैं स्वयं पालन करता हूं, उसकी रक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी ही है।