महाराष्ट्र: महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी, पति और ससुर पर उकसाने का आरोप

पुलिस ने बताया कि बच्चों की हत्या करने के बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने बच्चों और खुद को मारने के लिए अपने पति और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया था।
महिला के माता-पिता द्वारा महिला के पति और ससुराल वालों के खिलाफ दायर शिकायत के आधार पर, पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू की।
कसारवाडावली पुसिल स्टेशन के जांच अधिकारी ने बताया कि एफआईआर में महिला के माता-पिता ने दावा किया कि महिला की शादी नवंबर 2011 में हुई थी। उन्होंने दावा किया कि बेटी के साथ ससुराल में हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर उन्होंने कई बार पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने अपनी बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ भी अदालत का रुख भी किया था।
जांच अधिकारी ने कहा कि माता-पिता ने एफआईआर में यह भी उल्लेख किया कि गुजरात में स्थानीय पुलिस ने पीड़ित का समर्थन नहीं किया, और उन्होंने एक पुलिस अधिकारी को भी आरोपी के रूप में नामित किया, जिसने कथित तौर पर उसके ससुराल वालों का पक्ष लिया।
अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को जांच के आधार पर, ठाणे पुलिस की एक टीम गुजरात के रापर में गई और महिला के पति और ससुर खिमजी वाविया (56) को गिरफ्तार किया, जो स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता है।
उन्होंने कहा कि उन पर आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या का अभियोग) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज किया गया है।