Coronavirus: मार्च में रिलीज हुईं ये वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्में, घर बैठे ऐसे करें एन्जॉयएंटरटेनमेंट डेस्क,
मार्च में रिलीज हुई वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस ने सभी के कामकाज पर एक बड़ा असर डाला है। ऐसे में क्या आम और क्या खास, हर कोई अपने आप को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहा है। सरकार ने भी जनता के हित में रहकर कई बड़े फैसले लिए हैं, जैसे मॉल, जिम और सिनेमाघरों आदि का बंद होना। इसके साथ ही फिल्मों और टीवी शोज के शूट भी कैंसिल कर दिए गए हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए अगर आप भी घर में हैं और कुछ खास काम आपके पास नहीं है तो हम आपको बताते हैं कि हाल ही में मार्च में कौनसी वेब सीरीज रिलीज हुई हैं और कौनसी वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि आप उन फिल्मों को कौनसे प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
फिल्म/ वेब सीरीज/शॉर्ट फिल्म | तारीख | ओटीटी प्लेटफॉर्म |
देवी | 2 मार्च | यूट्यूब |
गिल्टी | 6 मार्च | नेटफ्लिक्स |
ऑपरेशन परिंदे | 7 मार्च | जी5 |
सितारा: लेट गर्ल्स ड्रीम | 8 मार्च | नेटफ्लिक्स |
मेंटलहुड | 11 मार्च | जी5/ऑल्ट बालाजी |
स्पेशल ऑप्स | 17 मार्च | हॉटस्टार |
मस्का | 20 मार्च | नेटफ्लिक्स |
स्टेट ऑफ सीज : 26/11 | 20 मार्च | जी5 |
लेडीज अप | 27 मार्च | नेटफ्लिक्स |
काली 2 | 27 मार्च | जी5 |
इंजीनियरिंग गर्ल्स सीजन 2 | मार्च के अंत में | टीवीएफ |
इस संक्षिप्त जानकारी के बाद आगे की स्लाइड्स में जानते हैं, इन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में पूरी जानकारी।