यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में नामांकन वापसी का आज आखिरी दिन था। आज दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते थे। इसके बाद तीन जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। यहां पढ़ें जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से संबंधित ताजा अपडेट-
अन्य विधानसभा क्षेत्र
बेहट
नकुड़
सहारनपुर नगर
सहारनपुर
देवबंद
रामपुर मनिहारन
गंगोह
कैराना
थानाभवन
शामली
बुढ़ाना
चरथावल
पुरकाजी
मुजफ्फरनगर
खतौली
मीरापुर
नजीबाबाद
नगीना
बढ़ापुर
धामपुर
नहटौर
बिजनौर
चांदपुर
नूरपुर
कांठ
ठाकुरद्वारा
मुरादाबाद ग्रामीण
कुंदरकी
मुरादाबाद नगर
बिलारी
चंदौसी
असमोली
संभल
स्वार
चमरौआ
बिलासपुर
रामपुर
मिलक
धनौरा
नौगावां सादात
Tuesday, June 29, 2021
Home
Uttar Pradesh news
Uttar Pradesh Rajneeti
यूपी जिपं अध्यक्ष चुनाव: 21 सीटों पर भाजपा का जीतना तय, कई जगहों पर मिलेगी चुनौती, यहां पढ़ें ताजा अपडेट
यूपी जिपं अध्यक्ष चुनाव: 21 सीटों पर भाजपा का जीतना तय, कई जगहों पर मिलेगी चुनौती, यहां पढ़ें ताजा अपडेट
बुलंदशहर से डॉ. अंतुल तेवतिया, मुरादाबाद से डॉ. शेफाली सिंह, मेरठ से गौरव चौधरी, गाजियाबाद से ममता त्यागी, बलरामपुर से आरती तिवारी, गौतमबुद्ध नगर से अमित चौधरी, मऊ से मनोज राय, गोरखपुर से साधना सिंह, चित्रकूट से अशोक जाटव, झांसी से पवन कुमार गौतम, बांदा से सुनील पटेल, गोंडा से घनश्याम मिश्र, श्रावस्ती से दद्दन मिश्रा, आगरा से मंजू भदौरिया और ललितपुर से कैलाश निरंजन के खिलाफ किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया, जिससे इनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह का हुआ निर्विरोध निर्वाचन
गोरखपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भाजपा की साधना सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। गोरखपुर के डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने उन्हें जीत का प्रमाण दे दिया है। बता दें कि कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में नाम वापसी का समय खत्म होते ही रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) के. विजयेंद्र पांडियन उन्हें निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र दे दिया। पढ़ें पूरी खबर
बागपत में रालोद को झटका
बागपत में रालोद प्रत्याशी ममता ने भी अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। वहां भी भाजपा का निर्विरोध प्रत्याशी चुना जाना तय हो गया है। नामांकन वापस लिए जाने पर रालोद विधायक और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि ममता की जगह कोई और महिला नामांकन पत्र ले गई है। रालोद कार्यकर्ताओं ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि ममता तो राजस्थान में हैं। कोई और महिला उनके नाम पर उनका पर्चा वापस ले गई है। पढ़ें पूरी खबर
जिपं अध्यक्ष चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस, अब सपा-भाजपा में होगा मुकाबला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दाखिल तीन नामांकन पत्रों में से निर्दलीय प्रत्याशी ने मंगलवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। अब सपा अधिकृत उम्मीदवार विजय यादव और भाजपा के संजय कुमार निषाद के बीच सीधा मुकाबला होगा। जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की गरिमामयी कुर्सी के सपा समर्थित उम्मीदवार विजय यादव, भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजय कुमार निषाद के साथ निर्दलीय उम्मीदवार जयप्रकाश यादव ने नामांकन दाखिल किया था। मंगलवार को हुई नामांकन वापसी में लोगों के कयास सही साबित हुए और जय प्रकाश यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया। पढ़ें पूरी खबर
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: मुलायम सिंह के गढ़ में सपा और भाजपा में होगी भिड़ंत
मैनपुरी में मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नाम वापसी का समय बीतने के बाद प्रत्याशी तय हो गए। दिन भर नामांकन कक्ष में सहायक निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन कोई भी प्रत्याशी नाम वापस लेने के लिए नहीं पहुंचा। ऐसे में अब मैनपुरी में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आमने सामने होगी। तीन जुलाई को अब मतदान में प्रत्याशी के भाग्य का फैसला होगा। पढ़ें पूरी खबर
भाजपा ने साधा जातीय व सामाजिक समीकरण
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने जातीय व सामाजिक समीकरण साधा है। गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों में समाज के अलग-अलग वर्गों को प्रतिनिधित्व किया है। संदेश देने का प्रयास किया है कि भाजपा में सबका सम्मान है। इन जिलों में विधान सभी की 62 सीटें हैं। मिशन- 2022 से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव को सेमीफाइल माना जा रहा है। लिहाजा, भाजपा व सपा ने पूरी ताकत लगा रखी है। गोरखपुर क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष की 10 सीटें हैं। गोरखपुर व मऊ में भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
यहां भाजपा का निर्विरोध निर्वाचन तय
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सहारनपुर, शाहजहांपुर, बहराइच और पीलीभीत में भाजपा ने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार का नामांकन वापस कराने में सफलता हासिल की। इसी के साथ चारों जिलों में भाजपा के उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। कुछ अन्य जिलों में भी पार्टी की ओर से कोशिश की जा रही है।
सपा प्रत्याशी के पति की मुश्किलें बढ़ीं
अलीगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी की दावेदार अर्चना यादव के पति संजय यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके अकराबाद स्थित ईंट भट्ठे पर मंगलवार सुबह अचानक जांच के लिए एसडीएम पहुंच गए। फिलहाल भट्ठे से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के स्वर्ण जयंती नगर अपार्टमेंट पर भी पुलिस की घेराबंदी बढ़ गई है।
भाजपा प्रत्याशी पर हमला
आजमगढ़ जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद पर सोमवार की रात बोलेरो सवार बदमाशों ने कौड़िया बाजार के पास हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, अतरौलिया क्षेत्र के उदैना गांव निवासी संजय निषाद टहर किसुनदेवपुर से जिला पंचायत सदस्य हैं। वह भाजपा के अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। सोमवार को वह चुनाव प्रचार खत्म कर समर्थकों संग फार्च्यूनर गाड़ी से वापस लौट रहे थे। रात को जैसे ही वह तहबरपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया बाजार से आगे बढ़े, बोलेरो सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
आगरा में मंजू भदौरिया की जीत तय
आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट के लिए एक मात्र पर्चा भरा गया। बता दें कि आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है और जनपद में कुल 51 जिला पंचायत सदस्य हैं। मंजू भदौरिया के सामने कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं आया है, इससे उनकी निर्विरोध जीत तय हो गई है। जिला प्रशासन दोपहर बाद उन्हें प्रमाण पत्र देगा।
Tags
# Uttar Pradesh news
# Uttar Pradesh Rajneeti

About Bharat Rajneeti
Uttar Pradesh Rajneeti
Labels:
Uttar Pradesh news,
Uttar Pradesh Rajneeti
Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan
Loan Calculator
Loan EMI
123
Total Interest Payable
1234
Total Amount
12345