अन्य विधानसभा क्षेत्र
बेहट
नकुड़
सहारनपुर नगर
सहारनपुर
देवबंद
रामपुर मनिहारन
गंगोह
कैराना
थानाभवन
शामली
बुढ़ाना
चरथावल
पुरकाजी
मुजफ्फरनगर
खतौली
मीरापुर
नजीबाबाद
नगीना
बढ़ापुर
धामपुर
नहटौर
बिजनौर
चांदपुर
नूरपुर
कांठ
ठाकुरद्वारा
मुरादाबाद ग्रामीण
कुंदरकी
मुरादाबाद नगर
बिलारी
चंदौसी
असमोली
संभल
स्वार
चमरौआ
बिलासपुर
रामपुर
मिलक
धनौरा
नौगावां सादात
बुधवार, 30 जून 2021
Home
uttarakhand-news
Uttarakhand News : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली से आया बुलावा, सारे कार्यक्रम किए रद्द
Uttarakhand News : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली से आया बुलावा, सारे कार्यक्रम किए रद्द
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री को भाजपा संगठन की ओर से बुलाया गया है। हालांकि इसकी ठोस वजह नहीं बताई जा रही है।
प्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर से लौटे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली से बुलावा आ गया। बुधवार को मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रम तय थे। ये सभी कार्यक्रम रद्द कर मुख्यमंत्री बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
उपचुनाव को लेकर आगे की रणनीति तय कर सकता है केंद्रीय नेतृत्व
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री को भाजपा संगठन की ओर से बुलाया गया है। हालांकि इसकी ठोस वजह नहीं बताई जा रही है। सूत्रों का मानना है कि केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री से उपचुनाव को लेकर आगे की रणनीति तय कर सकता है।
प्रदेश में विधानसभा की दो सीटें खाली
बताते हैं कि इस मसले पर चिंतन शिविर में भी पार्टी के कोर ग्रुप के कुछ प्रमुख नेताओं के बीच चर्चा हो चुकी है। अब इस विषय पर केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री से चर्चा करेगा। प्रदेश में विधानसभा की दो सीटें खाली हैं।
सबसे बड़ा पेच चुनाव आयोग की उपचुनाव पर लगी रोक
चर्चा है कि मुख्यमंत्री के गंगोत्री सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन इसमें सबसे बड़ा पेच चुनाव आयोग की उपचुनाव पर लगी रोक है। मुख्यमंत्री को 10 सितंबर से पहले चुनकर आना है। इन सभी पहलुओं पर केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री के बीच चर्चा हो सकती है।
महालक्ष्मी योजना का आज करना था शुभारंभ
मुख्यमंत्री को बुधवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महालक्ष्मी योजना का शुभारंभ करना था। यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री का दिल्ली का अचानक बना कार्यक्रम
मुख्यमंत्री के अन्य कार्यक्रम भी टाल दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री का दिल्ली का कार्यक्रम अचानक बना है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan
Loan Calculator
Loan EMI
123
Total Interest Payable
1234
Total Amount
12345