Interesting : दीपिका से पहले इन हसीनाओं संग दिल लगा चुके हैं रणवीर सिंह, चौंका देंगे ये नाम - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 6 जुलाई 2021

Interesting : दीपिका से पहले इन हसीनाओं संग दिल लगा चुके हैं रणवीर सिंह, चौंका देंगे ये नाम

Anushka Sharma, Deepika Padukone, Parineeti, Ranveer

बैंड बाजा बारात से अपने करियर की शुरूआत करने वाले रणवीर सिंह ने इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है और अभिनय से अपनी प्रतिभा भी साबित की है। आज रणवीर बॉलीवुड के एक दमदार अभिनेता माने जाते हैं जिन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए निर्देशक बेताब रहते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में गुंडे, राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और गली ब्वॉय जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।रणवीर के अंदर एक ऐसा चार्म है जो उन्हें बहुत खास बनाता है। जहां बहुत से अभिनेता अपने दिल की बात दिल में ही छिपाकर रखते हैं तो वहीं रणवीर बेहद ही खुले स्वभाव के हैं। जो उनके दिल में रहता है वो उनकी जुबान पर आ जाता है।

इन हसीनाओं संग जुड़ा था रणवीर का नाम


दीपिका पादुकोण संग उनका प्यार और फिर शादी भी लोगों के बीच काफी चर्चा में रही। रणवीर अपनी पत्नी दीपिका से बेहद प्यार करते हैं और अक्सर किसी ना किसी मौके पर वो दुनिया के सामने इस प्यार का खुल्लम खुल्ला इजहार भी करते हैं। हालांकि आज भले दी रणवीर दीपिका के दीवाने हों, लेकिन उनसे पहले भी रणवीर के काफी अफेयर रह चुके हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन हसीनाओं के बारे में जिनसे जुड़ा था रणवीर सिंह का नाम।

Ahana Deol
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी अहाना फिल्मों में नहीं आईं, लेकिन खबरों की माने तो अहाना और रणवीर एक दूसरे को डेट करते थे। कॉलेज के समय में रणवीर अहाना को काफी पसंद करते थे। हालांकि ऐसा बताते हैं कि उस वक्त अहाना ने आदित्य रॉय कपूर के लिए रणवीर को छोड़ दिया था। एक इंटरव्यू में बिना अहाना का नाम लिए रणवीर ने कहा था, 'हां मैं एक लड़की का कॉलेज में दीवाना था। आज वो एक बच्चे की मां बन चुकी है।वो हमारे जीवन के 4-5 अच्छे साल थे'।


Anushka Sharma
बैंड बाजा बारात में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। दोनों के अभिनय के साथ साथ ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री भी फैंस को बहुत अच्छी लगी थी। कहते हैं कि इस फिल्म के बाद ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि जल्द ही दोनों के बीच का रोमांस खत्म होने लगा और आपसी सहमति से दोनों अलग हो गए थे। ये ही वजह है कि जब दीपिका और रणवीर का अफेयर शुरू हुआ था तो दीपिका अनुष्का को पसंद नहीं करती थीं। हालांकि अपनी शादी के रिसेप्शन में उन्होंने अनुष्का को आमंत्रित किया था और अनुष्का खुशी खुशी शामिल हुई थीं।

Sonakshi Sinha
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी का नाम भी रणवीर सिंह संग जुड़ चुका है। दोनों ने फिल्म लुटेरे में साथ काम किया था। दोनों को कई पार्टियों में साथ हाथ थामे भी देखा गया। हालांकि डेटिंग की खबर पर रणवीर ने कहा था कि, 'हम काम के सिलसिले में अक्सर मिलते हैं। वो बहुत ही प्यारी लड़की है। जहां तक डेटिंग का सवाल है तो मैं अभी किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं'।

Parineeti Chopra with ranveer singh hot moment seen
रणवीर सिंह का नाम उनकी को-स्टार से हमेशा जुड़ता रहा। फिल्म किल दिल और लेडीज वर्सेज रिकी बहल में परिणीति और रणवीर ने साथ काम किया था। दोनों को अक्सर इंटरव्यू के दौरान एक दूसरे को छेड़ते देखा गया। परिणीति का कहना था कि, 'रणवीर संग मुझे इन सारी बातों की आदत पड़ चुकी है। वो बिल्कुल ही बेशर्म है। रणवीर और परिणीति बहुत ही अच्छी दोस्ती साझा करते हैं'।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345