अन्य विधानसभा क्षेत्र
बेहट
नकुड़
सहारनपुर नगर
सहारनपुर
देवबंद
रामपुर मनिहारन
गंगोह
कैराना
थानाभवन
शामली
बुढ़ाना
चरथावल
पुरकाजी
मुजफ्फरनगर
खतौली
मीरापुर
नजीबाबाद
नगीना
बढ़ापुर
धामपुर
नहटौर
बिजनौर
चांदपुर
नूरपुर
कांठ
ठाकुरद्वारा
मुरादाबाद ग्रामीण
कुंदरकी
मुरादाबाद नगर
बिलारी
चंदौसी
असमोली
संभल
स्वार
चमरौआ
बिलासपुर
रामपुर
मिलक
धनौरा
नौगावां सादात
रविवार, 25 जुलाई 2021
Home
Khatron Ke Khiladi 11
Shweta Tiwari
Khatron Ke Khiladi 11: श्वेता तिवारी सहित 4 कंटेस्टेंट ने जीता ‘के’ मेडल, पहली बार दी गई ये पॉवर
Khatron Ke Khiladi 11: श्वेता तिवारी सहित 4 कंटेस्टेंट ने जीता ‘के’ मेडल, पहली बार दी गई ये पॉवर
‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का धमाकेदार आगाज हो गया है। रोहित शेट्टी अपने दमदार अंदाज से शो रोचक बनाए हुए हैं। पहले हफ्ते निक्की तंबोली के बाहर होने के बाद अब बाकी कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला है। खतरों के खिलाड़ी में पहली बार कंटेस्टेंट को एक खास पॉवर दी गई है। इसके लिए उन्हें स्टंट में जीतना था।
बताया क्या मिलेगी पावर
रोहित शेट्टी ने बताया कि उन्हें ‘के’ मेडल जीतने के बाद एक पॉवर मिलेगी जिसका फायदा उन्हें आगे आने वाले स्टंट में मिलेगा और वह उस स्टंट को करने से मना कर सकते हैं। ‘के’ मेडल के लिए हुए टास्क में सबसे पहले आस्था गिल और राहुल वैद्य के बीच मुकाबला हुआ। दोनों को एक पिंजड़े में बंद कर दिया गया और बाहर कई शेर छोड़ दिए गए। उन्हें पिंजड़े से एक रॉड की मदद से जमीन पर रखे डिस्क उठाने थे। इस टास्क में आस्था विजेता रहीं।
एक सेकेंड से चूके अभिनव शुक्ला
अगले टास्क में अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला और वरुण सूद के बीच मुकाबला हुआ। उनकी गाड़ी से जुड़ी रोहित शेट्टी की गाड़ी थी। कंटेस्टेंट को चलती गाड़ी से चढ़ते हुए सामने लगे बॉक्स को अलग करना था जिससे रोहित शेट्टी की गाड़ी उनकी गाड़ी से अलग हो जाए। वरुण सूद इस टास्क को नहीं कर पाए। अभिनव शुक्ला महज एक सेकेंड से पीछे रह गए। इस तरह टास्क को अर्जुन बिजलानी जीत गए।
श्वेता तिवारी और सौरभ जैन ने पूरा किया स्टंट
आखिर के टास्क में सौरभ जैन और महक चहल ने परफॉर्म किया। उन्हें पानी के ऊपर एक कार पर स्टंट करना था। सौरभ जैन आसानी से इसे करने में कामयाब रहे। दोनों के बाद इसी टास्क को श्वेता तिवारी और अनुष्का सेन ने किया। अनुष्का पानी में गिर गई जबकि श्वेता ने खूबसूरती के साथ इसे पूरा किया। इस तरह सौरभ जैन, श्वेता तिवारी, आस्था गिल और अर्जुन बिजलानी को रोहित शेट्टी ने ‘के’ मेडल दिया। आने वाले एपिसोड में बाकी बचे कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला होगा।
Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan
Loan Calculator
Loan EMI
123
Total Interest Payable
1234
Total Amount
12345