Tokyo Olympics 2020 Day-7 LIVE: भारतीय मेंस हॉकी टीम ने डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना को धोया, पीवी सिंधु भी क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

गुरुवार, 29 जुलाई 2021

Tokyo Olympics 2020 Day-7 LIVE: भारतीय मेंस हॉकी टीम ने डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना को धोया, पीवी सिंधु भी क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं

indian_hockey_team_1627208015

4 /टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन यानी के गुरुवार को भारत की शानदार शुरुआत हुई है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु का डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। तो वहीं, मेंस हॉकी में भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना को धूल चटा दी है। नौकायन में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह पुरूषों के लाइटवेट डबल स्क्ल्स (क्वालीफिकेशन) में पांचवें स्थान पर रहे। महिला निशानेबाज राही सरनोबत और मनु भाकर एक्शन में हैं। मुक्केबाजी में एमसी मैरीकॉम अपना मुकाबला खेलेंगी। उनके अलावा तीरंदाजी, घुड़सवारी और सेलिंग में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

LIVE UPDATES:

07:42 AM: हॉकी में भारत की पुरुष टीम ने रियो ओलंपिक की चैम्पियन अर्जेंटीना को 3-1 से हरा दिया है। भारत की ओर से वरुण कुमार, विवेक सागर प्रसाद और हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे। भारतीय टीम की टोक्यो ओलंपिक में ये तीसरी जीत है। उसने इससे पहले स्पेन और न्यूजीलैंड को हराया था।

07:36 AM: भारत ने मेंस हॉकी में दमदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना को धूल चटा दी है। भारत ने 3-1 से करारी शिकस्त दी।

07:34 AM: भारत ने मेंस हॉकी में डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना पर एक बार ​फिर से बढ़त बना ली है। भारत के लिए उसका तीसरा गोल हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में किया। भारत अब 3-1 से आगे हो गया है।

07: 30 AM: भारत ने मेंस हॉकी में डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना पर एक बार ​फिर से बढ़त बना ली है। भारत के लिए उसका दूसरा गोल विवेक सागर प्रसाद ने 57वें मिनट में किया। भारत अब 2-1 से आगे है।

07: 21 AM: डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना ने पूल ए में भारतीय मेंस हॉकी टीम के खिलाफ जारी मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए बराबरी हासिल कर ली है। भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन अर्जेंटीना ने 47वें मिनट में मैको कासेला द्वारा पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की मदद से 1-1 की बराबरी बना ली।

pv_sindhu_photo_twitter_1627177983
07: 15 AM: भारतीय मेंस हॉकी टीम डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना के खिलाफ जारी मुकाबले में तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक 1-0 से आगे है। भारत के लिए यह गोल वरुण कुमार ने 43वें मिनट में किया।

07: 05 AM: इंडियन बै​डमिंन स्टार पीवी सिंधु ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे गेमों में 21-15, 21-13 से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु अब मेडल से बस एक कदम दूर हैं।

06: 58 AM:भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का दूसरे गेम में भी शानदार प्रदर्शन जारी है। सिंधु ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ पहला गेम 21-15 से जीता था और अब वह दूसरे गेम में 11-6 से आगे चल रही हैं।

06:40 AM: भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ जारी महिलाओं के अंतिम 16 के मुकाबले में पहल गेम 21-15 से अपने नाम कर लिया है।

06:30 AM: हॉकी में भारतीय पुरुष टीम का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना से जारी है। पूल ए में खेले जा रहे इस मैच के हाफ टाइम तक दोनों टीमें गोल दागने में विफल रही है।

06:25 AM: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु महिला सिंगल्स में अपना अंतिम 16 का मुकाबला खेल रही है। सिंधु पहले गेम में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ 11-6 की लीड ले रखी है।

06:22 AM: हॉकी में भारतीय पुरुष टीम का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना से जारी है। पूल ए में खेले जा रहे इस मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल दागने में विफल रही है।

06:16 AM: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का महिला सिंगल्स अंतिम 16 का मुकाबला शुरू हो गया है। सिंधु डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ खेल रही हैं।

06:12 AM: हॉकी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल ए में डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबला खेल रही है। पहले क्वार्टर में भारत ने आक्रामक शुरुआत की है। इसी बीच, भारत के सुमित को ग्रीन कार्ड दिखाया गया है और अब उन्हें दो मिनट के लिए बाहर बैठना पड़ेगा।

06:06 AM: हॉकी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल ए में डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबला खेल रही है। भारतीय टीम का यह चौथा मैच है। पहले क्वार्टर में भारत ने आक्रामक शुरुआत की है।

06:00 AM: हॉकी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना से शुरू हो गया है। भारतीय टीम का ग्रुप चरण में यह चौथा मैच है।

05:45 AM: निशानेबाजी में राही सरनोबत और मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन स्पर्धा में भाग ले रही हैं।
rahi_sarnobat_1624882318
05:40 AM: नौकायन में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह पुरूषों के लाइटवेट डबल स्क्ल्स (क्लालीफिकेशन) में पांचवें स्थान पर रहे। फाइनल बी में ओवरआल भारतीय जोड़ी को 11वां स्थान मिला। उन्होंने 6.29.66 का टाइमिंग निकाला। नौकायन में भारत का अब तक का यह बेस्ट प्रदर्शन है।

05:25 AM: सातवें दिन गोल्फ और नौकायन के मुकाबले से भारतीय अभियान शुरू
File_Photo_India_won_gold_medal_in_rowing_team_event_1535084288

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

260

Total Interest Payable

32483

Total Amount

62483