Tokyo Olympics 2020 Live: बेल्जियम ने दूसरे क्वार्टर में की बराबरी, हेंड्रिक्स ने दागा गोल - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

Tokyo Olympics 2020 Live: बेल्जियम ने दूसरे क्वार्टर में की बराबरी, हेंड्रिक्स ने दागा गोल




टोक्यो ओलंपिक 2020 के 10वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। महिला टीम के बाद इन खेलों के 11वें दिन मंगलवार को भारत की पुरुष हॉकी टीम के पास भी फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचने का मौका है। शॉट पुटर तजिंदरपाल सिंह तूर क्वालीफिकेशन राउंड के साथ अपने टोक्यो 2020 अभियान की शुरुआत करेंगे। दिन के आखिर में भारत कुश्ती में अपनी चुनौती पेश करेगा, जिसमें सोनम मलिक महिलाओं की 62 किग्रा वर्ग में मैट पर उतरेंगी। दिन के पहले मुकाबले में एथलेटिक्स में भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं। मेंस हॉकी के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का बेल्जियम के खिलाफ मुकाबला जारी है।

LIVE UPDATES:

07:35 AM: बेल्जियम ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाफ जारी सेमीफाइनल के दूसरे क्वार्टर में बराबरी हासिल कर ली है। बेल्जियम के लिए एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने 19वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया।


07:20 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम के खिलाफ जारी सेमीफाइनल में पहले क्वार्टर में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए दूसरा गोल मनदीप ने आठवें मिनट में किया।


07:15 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में बेल्जियम के खिलाफ अब 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए दूसरा गोल मनदीप ने आठवें मिनट में किया।


07:14 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में 2018 की वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम के खिलाफ एक गोल से पीछे होने के बाद बराबरी हासिल कर ली है। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने बराबरी का गोल किया।


07:06 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में 2018 की वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम के खिलाफ शुरुआत में ही पीछे हो गई है। बेल्जियम ने 70 सेकेंड में ही लीड बना ली है। बेल्जियम के लिए यह गोल लोइक लुएर्ट ने दागा।


07:02 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में 2018 की वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम के खिलाफ मुकाबला शुरू हो गया है।

06:55 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम कुछ देर ही में टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में 2018 की वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम से भिड़ने को तैयार है।

06:45 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब से कुछ देर में टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में 2018 की वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम से भिड़ेगी।

06:38 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं। अन्नु ने अपने पहले प्रयास में 50.35, दूसरे प्रयास में 53.19 और तीसरे तथा अंतिम प्रयास में 54.04 मीटर का ही थ्रो फेंका।

06:18 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में भाग ले रही हैं। उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही है और अपने पहले राउंड में 50.35 मीटर थ्रो के बाद दूसरे प्रयास में भी वह केवल 53.19 मीटर का ही थ्रो फेंक सकी।

06:08 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में भाग ले रही हैं। उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही है और अपने पहले राउंड में वह​ 50.35 मीटर थ्रो के साथ 15 एथलीटों के बीच नौवें नंबर पर रहीं। दूसरा प्रयास अभी बाकी है।


06:02 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में भाग ले रही हैं। उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही है और अपने पहले प्रयास में वह केवल 50.35 मीटर का ही थ्रो फेंक पाईं।


05:55 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में भाग ले रही हैं। उनका मुकाबला शुरू हो चुका है।


05:45 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में उतरेंगी। उनका मुकाबला अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है।


05: 15 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के 11वें दिन भारत एथलेटिक्स इवेंटस से अपने ​अभियान की शुरुआत करेगा, जिसमें भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में उतरेंगी। उनका मुकाबला 05 बजकर 50 मिनट से शुरू होने वाला है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345