- अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी अपने गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को ‘सक्रिय होने’ के लिए कहें।
- अमरिंदर सिंह ने अपने ट्वीट में कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर भी हमला बोला।
- सिंह ने सिद्धू के साथ सत्ता संघर्ष के बाद सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
अन्य विधानसभा क्षेत्र
बेहट
नकुड़
सहारनपुर नगर
सहारनपुर
देवबंद
रामपुर मनिहारन
गंगोह
कैराना
थानाभवन
शामली
बुढ़ाना
चरथावल
पुरकाजी
मुजफ्फरनगर
खतौली
मीरापुर
नजीबाबाद
नगीना
बढ़ापुर
धामपुर
नहटौर
बिजनौर
चांदपुर
नूरपुर
कांठ
ठाकुरद्वारा
मुरादाबाद ग्रामीण
कुंदरकी
मुरादाबाद नगर
बिलारी
चंदौसी
असमोली
संभल
स्वार
चमरौआ
बिलासपुर
रामपुर
मिलक
धनौरा
नौगावां सादात
रविवार, 19 दिसंबर 2021
Home
pakistan-news
punjab-news
बॉर्डर के पास दिखा पाकिस्तानी ड्रोन तो सिद्धू, चन्नी पर भड़के अमरिंदर, दिया बड़ा बयान
बॉर्डर के पास दिखा पाकिस्तानी ड्रोन तो सिद्धू, चन्नी पर भड़के अमरिंदर, दिया बड़ा बयान
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के साथ सत्ता संघर्ष के बाद सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
Image Source : PTIपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा।
चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने और BSF द्वारा इसे मार गिराए जाने के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी अपने गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को ‘सक्रिय होने’ के लिए कहें। पूर्व मुख्यमंत्री ने ड्रोन को मार गिराए जाने की एक खबर टैग करते हुए अपने ट्वीट में कहा, ‘पूरे दिन भांगड़ा करने के बजाय, पंजाब के मुख्यमंत्री को अपने गृह मंत्री को सक्रिय होने और चीजों को नकारने से बचने की सलाह देनी चाहिए।’
BSF ने मार गिराया था ड्रोन
BSF ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार रात करीब 11:10 बजे फिरोजपुर सेक्टर में वान सीमा चौकी के पास चीन निर्मित एक ड्रोन ‘दिखा और उसे मार गिराया गया।’ इसने कहा कि काले रंग की उड़ने वाली वस्तु को अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 300 मीटर और सीमा बाड़ से 150 मीटर की दूरी पर मार गिराया गया। मुख्यमंत्री चन्नी को इस सप्ताह की शुरुआत में एक कार्यक्रम में भांगड़ा करते हुए देखा गया था। सितंबर में भी उन्हें कपूरथला में एक कार्यक्रम में पंजाब का लोकनृत्य करते देखा गया था।
सिद्धू पर भी सिंह ने साधा निशाना
सिंह ने इसी ट्वीट में कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सिद्धू पर भी हमला बोला। उन्होंने चन्नी से कहा, ‘अपने पार्टी अध्यक्ष से भी कहो, अगर वह आपकी बात सुनते हैं, कि वह अपने बड़े भाई इमरान खान से हमारे सीमावर्ती राज्य पंजाब को परेशान करने की कोशिश बंद करने को कहें!’ पूर्व क्रिकेटर सिद्धू ने पिछले महीने सीमा पार करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की यात्रा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना 'बड़ा भाई' कहा था। उनकी टिप्पणी की BJP और शिरोमणि अकाली दल ने निंदा की थी।
बीजेपी के साथ है सिंह का गठबंधन
सिंह ने सिद्धू के साथ सत्ता संघर्ष के बाद सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में, उन्होंने अपनी पार्टी बनाई और अब 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी से हाथ मिला लिया है।
Tags
# pakistan-news
# punjab-news
About Bharat Rajneeti
punjab-news
लेबल:
pakistan-news,
punjab-news
Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan
Loan Calculator
Loan EMI
123
Total Interest Payable
1234
Total Amount
12345