Congress Foundation Day :- BJP पर बरसीं सोनिया गांधी, कहा- देश में हो रही तानाशाही, चुप नहीं रहेंगे - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 28 दिसंबर 2021

Congress Foundation Day :- BJP पर बरसीं सोनिया गांधी, कहा- देश में हो रही तानाशाही, चुप नहीं रहेंगे

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी आज अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर कई जगहों पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम (flag hoisting program) में राहुल गांधी के अलावा कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर संदेश जारी किया है। सोनिया ने कहा कि जिन लोगों ने देश की आजादी के आंदोलन में भागादारी नहीं की वे इसकी कीमत नहीं समझ सकते।
कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर सोनिया गांधी ने संदेश जारी किया है। सोनिया ने लगभग साढ़े तीन मिनट के अपने संदेश के दौरान देश की आजादी के लिए कांग्रेस के संघर्ष को याद किया। इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर हमला भी बोला।

सोनिया ने कहा, 'कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी का नाम ही नहीं है बल्कि एक आंदोलन का नाम है।' सोनिया ने कहा कि आजादी के आंदोलन में कांग्रेस और उसके नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जेलों में कठोर यातनाएं झेली और कईयों ने कुर्बानी दी। तब जाकर हमें आजादी मिली।'

हमारी गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश हो रही है। देश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है, ऐसे में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती।

कांग्रेस स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी का संदेश। #CongressFoundationDay pic.twitter.com/Cy7LanjGet


आज इतिहास को झुठलाया जा रहा (Today history is being falsified)

सोनिया ने अपने संदेश में कहा कि जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में भागादारी नहीं की वे इसकी कीमत नहीं समझ सकते। आज भारत की उस मजबूत बुनियाद को गिराने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। इतिहास को झुठलाया जा रहा है। हमारी गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश हो रही है। देश का आम नागरिक असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहा है। लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार कर तानाशाही (dictatorship) की जा रही है। ऐसे वक्त में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती।'

सोनिया ने आगे कहा कि कांग्रेस देश की विरासत को किसी को भी नष्ट करने की इजाजत नहीं देगी। कांग्रेस पार्टी आम जनमानस, लोकतंत्र की रक्षा के लिए, देशविरोधी और समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ हर संघर्ष करेगी और कुर्बानी देगी।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345