UP Chunav 2022 : विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने अब तक 12 पार्टियों से गठबंधन कर लिया है। राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, जनवादी पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, अपना दल, सुहेलदेव समाजवादी पार्टी, भागीदारी पार्टी, राष्ट्र उदय पार्टी, भारत माता पार्टी, जनता उन्नत पार्टी, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी, पालिटिकल जस्टिस पार्टी से गठबंधन (Alliance with Rashtriya Lok Dal, Mahan Dal, People's Party, Progressive Samajwadi Party, Apna Dal, Suheldev Samajwadi Party, Partnership Party, Rashtra Uday Party, Bharat Mata Party, Janata Unnat Party, Rashtriya Kranti Party, Political Justice Party) की जानकारी यहां जिले के पदाधिकारियों तक पहुंच चुकी है। बिल्सी सीट पर महान दल के उम्मीदवार की घोषणा भी हो चुकी है। छोटी-छोटी पार्टियों को एकजुट कर सपा चुनावी जंग जीतने के लिए विधानसभावार अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। गठबंधन में शामिल पार्टियां टिकट की दावेदारी भी कर रही हैं।

UP Chunav 2022 उत्तर प्रदेश में सत्ता वापसी के लिए समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव में नए पैंतरे के साथ उतरेगी। भाजपा को टक्कर देने के लिए सपा राष्ट्रीय लोकदल महान दल जनवादी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपना दल समेत करीब 12 पार्टियों से गठबंधन कर सकती है।
चुनाव के समय राजनीतिक दलों का गठबंधन कोई नई बात नहीं है। सत्ता में वापसी के लिए सपा ने जिन दलों के साथ गठबंधन किया है, उनमें कुछ पार्टियां तो धरातल पर हैं, लेकिन कुछ पार्टियों का नाम तो यहां के लोगों के लिए बिल्कुल नया है। गठबंधन में शामिल पार्टियों की चर्चा करें तो इनके पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रहते हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में सपा से जुड़े लोग ही शामिल हैं। जनवादी पार्टी के बारे में लोगों ज्यादा जानकारी नहीं है।
सुहेलदेव समाजवादी पार्टी, भागीदारी पार्टी, राष्ट्र उदय पार्टी, भारत माता पार्टी, जनता उन्नत पार्टी (Suheldev Samajwadi Party, Partnership Party, Rashtra Uday Party, Bharat Mata Party, Janata Unnat Party) भी जिले के लिए नई है, इन पार्टियों को जनता में पकड़ बनानी पड़ेगी। अपना दल दो धड़ों में बंट चुका है, अपना दल एस भी बन चुका है, जो भाजपा के साथ है। राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से जुड़े अधिकांश लोग कल्याण सिंह और बीएल वर्मा के साथ भाजपा में चले गए थे। पालिटिक जस्टिस पार्टी भी जिले के लोगों के लिए नई है। दो दिन पहले वेलफेयर पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.एसक्यूआर इलियास जिले में आए थे। उन्होंने दावा किया था कि सपा से उनका गठबंधन हो रहा है।
अखिलेश यादव से बात हो चुकी है और सहमति बन गई है। उन्होंने शेखूपुर सीट पर अपनी पार्टी को टिकट दिलाने का दावा भी किया था। जिले में गठबंधन में शामिल दलों के जिम्मेदार अभी तक एक मंच पर नहीं आ सके हैं। दाे जनवरी को सामूहिक बैठक बुलाई गई है। इसके बाद ही विधानसभा स्तरीय संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलनों की शुरूआत की जाएगी।
पांच को प्रस्तावित सम्मेलन स्थगित (Postponed the proposed conference on five) :- सपा ने पांच जनवरी को सदर विधानसभा क्षेत्र में इस्लामियां इंटर कालेज में कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन अभी उसे स्थगित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने बताया कि गठबंधन में शामिल पार्टियों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक के बाद सम्मेलन किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के बदायूं जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने बताया कि जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। पार्टी ने जिन दलों से गठबंधन किया है, सभी के जिलाध्यक्षों के साथ सामूहिक मीटिंग करके विधानसभावार चुनाव अभियान की शुरूआत की जाएगी। कहां किसको टिकट दिया जाएगा इसका फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। सभी सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों को पूरी दमदारी से चुनाव लड़ाकर जिताया जाएगा।