Uttar pradesh chunav 2022 :- मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश के युवा बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिलनी चाहिए। योगी सरकार ये नहीं कर रही है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में सपा सरकार बनेगी तो युवाओं को नौकरी का इंतजाम किया जाएगा। नौजवानों को नौकरी मिलेगी, मैं विश्वास दिलाता हूं कि नौजवानों को नौकरी का इंजाम किया जाएगा।
Uttar pradesh chunav 2022 HIGHLIGHTS
- मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव के लिए मांगे वोट
- देश के युवा बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिलनी चाहिए- मुलायम सिंह यादव
Uttar pradesh chunav 2022 :- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। यूपी चुनाव में अब अखिलेश यादव को वोट दिलाने के लिए उनके पिता सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कमान संभाल ली है। मुलायम सिंह यादव ने मैनपुर के करहल (Karhal) में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के लिए प्रचार किया और वोट मांगे। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि किसान, नौजवान और व्यापारी ही इस देश को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार अखिलेश की ही सरकार बन रही है।
'राज्य में सपा सरकार बनेगी तो युवाओं को नौकरी का इंतजाम किया जाएगा' ('If the SP government is formed in the state, then employment will be arranged for the youth')
Uttar pradesh chunav 2022 :- यूपी चुनाव 2022 में पहली बार प्रचार करने उतरे उत्तर प्रदेश के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव ने मैनपुर के करहल में कहा कि 'किसान, नौजवान और व्यापारी तीनों मिलकर देश को मज़बूत करेंगे। लोग भी बड़ी उम्मीद से यहां आए हैं। लोगों की संपन्नता, किसानों की पैदावार बढ़ाने के लिए सपा सरकार काम करेगी। यह सिर्फ सपा कर सकती है और कोई पार्टी नहीं।' मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश के युवा बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिलनी चाहिए। योगी सरकार ये नहीं कर रही है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में सपा सरकार बनेगी तो युवाओं को नौकरी का इंतजाम किया जाएगा। नौजवानों को नौकरी मिलेगी, मैं विश्वास दिलाता हूं कि नौजवानों को नौकरी का इंजाम किया जाएगा।
पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी- मुलायम सिंह यादव (If the yield increases, the condition of the farmers will improve- Mulayam Singh Yadav)
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव को भारी वोटों से जिताने का काम करें। सपा सरकार आने पर किसानों के लिए खाद और बीज का इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी। व्यापरियों को सुविधा दी जाएगी, इससे वह किसान की फसल को खरीद सकेंगे।
कैंटीन बनाकर 10 रुपये में समाजवादी थाली देंगे- अखिलेश यादव (Will make a canteen and give Samajwadi thali for 10 rupees- Akhilesh Yadav)
फिरोज़ाबाद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, हमारी सरकार गरीबों को पौष्टिक खाना देगी। हमें अगर घी और सरसों का तेल गरीबों को मुफ्त में देना पड़ा तो हम वह भी देंगे। शहरों में गरीब मज़दूरों को भर पेट खाना नहीं मिल पा रहा है। हम उनके लिए कैंटीन बनाकर 10 रुपये में समाजवादी थाली देंगे। बता दें कि, मैनपुरी की करहल में तीसरे चरण यानी 20 फरवरी को वोटिंग होगी। यहां से अखिलेश यादव सपा के उम्मीवार हैं तो बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है।