केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं का सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने का काम किया : मृदुला जायसवाल - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 22 अगस्त 2022

केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं का सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने का काम किया : मृदुला जायसवाल

वाराणसी। देश के विभिन्न क्षेत्रों में नाम रौशन करने वाले महिलाओं के सम्मान में काशी वैश्विक गौरव सम्मान समारोह किया गया। इस दौरान महापौर मृदुला जायसवाल ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना होगा। महिलाएं जब आगे आएंगी तभी यह देश और प्रदेश उन्नति करेगा। ये कार्यक्रम ऐल्गॉल फ़िल्म्ज़ एवं ग्रोवोक्ष क्रीएशन द्वारा नदेसर स्थित निजी होटल में किया गया।

महापौर मृदुला जायसवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने के साथ ही उनके स्वाभिमान को भी बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस मंच पर जिन महिलाओं का सम्मान किया गया उन्हें देखकर गौरव की अनुभूति हो रही है क्योंकि इन महिलाओं ने समाज में एक मिसाल कायम की है।


वहीं विशिष्ट अतिथि पद्मश्री रजनीकांत ने कहा कि अगर एक महिला स्वाबलंबी बन जाती है तो उसका पूरा परिवार स्वावलंबी बन जाता है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए समाज को आगे आना होगा। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी केशव जालान ने कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाने में महिलाओं का अहम योगदान है। आज महिलाओं के कारण ही भारतीय संस्कृति बची हुई है। कहा कि महिलाओं का शिक्षित होना आवश्यक है देश की महिलाएं जितना अधिक शिक्षित होंगी समाज उतनी ही तेजी से समृद्ध होगा। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर के चौधरी ने कहा कि सामाजिक उत्थान, मानवता और देश की संस्कृति के विकास में महिलाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इतना ही नहीं समाज में समरसता सद्भावना और वसुंधेव कुटुबकम के स्वरूप को साकार करने में महिलाओं ने सबसे अहम भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम के संयोजक अजय जायसवाल ने अतिथियों एवं सम्मानित महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज इस मंच पर हमारे देश का गौरव बढ़ाने वाली महिलाओं का सम्मान करके हमें गर्व की अनुभूति हो रही है महिलाएं शिक्षित स्वावलंबी बने इस ओर ध्यान दिया जाना और कार्य किए जाने की बहुत अधिक आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन सिमरन आहूजा ने किया। समारोह में कार्यक्रम संयोजक अजय जायसवाल, विशाल जयसवाल, नीरज पारीख, स्वप्नील जयसवाल आदि मौजूद रहे।

काशी वैश्विक गौरव सम्मान पुरस्कार प्राप्त महिलाओं की सूची

1- इशिता विश्वकर्मा (सारगामापा 2019 की विजेता और इंडियस गॉट टेलनट 2022 की उपविजेता) मुंबई

2- भाविका माहेश्वरी (सबसे कम उम्र की प्रेरक वक्ता) सूरत गुजरात

3- आचार्य नंदिता शास्त्री चतुर्वेदी
प्राचार्य पाणिन कन्या (शस्त्र और शास्त्र) वाराणसी

4- ऋचा पटेल- वाराणसी की पहली महिला लोको पायलट

5- डॉ.शिप्राधर श्रीवास्तव
(बालिकाओं को बचाना इस डॉक्टर के लिए मिशन बन गया है) वाराणसी

6- शिवांगी सिंह (राफेल रानी) पहली महिला राफेल पायलट होम टाउन वाराणसी

7- डॉ.सोनल रोचानी
श्रेणी - महिलाओं के लिए ग्रामीण क्षेत्र में आत्मरक्षा में शिक्षित, महिला अधिकारिता (शक्ति फाउंडेशन) दिल्ली

8- मान्या सिंह (मिस इंडिया रनर अप 2020) (होम टाउन वाराणसी) मुंबई

9- अंकिता वर्मा (चित्रकार) वाराणसी

10- नीति गोयल (प्रसिद्ध भोजनालय और परोपकारी) मुंबई

11- नेहा सिंह
गनी बुक रिकॉर्ड धारक वाराणसी

12- रोशनी यादव (चित्रकार, रंगीली कलाकार, विश्व रिकॉर्ड धारक) वाराणसी

13- निदर्शन गोवानी सामाजिक कार्यकर्ता, महिला अधिकारिता मुंबई

14- श्रीमती माधवी सिंह-
महिला सशक्तिकरण:

15- नुसरत जहां-महिला बुनकर और कारीगर समर्थन

16-सरिता मौर्य-
डिजिटल उपकरणों द्वारा ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण।

17- अश्विनी श्रीवास्तव
निर्देशक- श्योर फॉर क्योर

18- डॉ. ग़ज़ल जैन
एमबीबीएस डीजीओ डीएनबी

देखें तस्वीरें


Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345