Chhattisgarh news :- भाजपा का लक्ष्य सेवा है सत्ता नहीं और कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी: जेपी नड्डा - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शुक्रवार, 9 सितंबर 2022

Chhattisgarh news :- भाजपा का लक्ष्य सेवा है सत्ता नहीं और कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी: जेपी नड्डा



छत्तीसगढ़ में विकास ठप, राज्य सरकार पर चार हजार करोड़ रुपये का कर्ज: नड्डा
नड्डा ने राज्य की भूपेश सरकार पर जमकर हमला, लगाए गंभीर आरोप

रायपुर, 9 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यहां कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले उन्हें अपनी पार्टी जोड़नी चाहिए। 50-50 साल जिन लोगों ने तुम्हारी पार्टी में काम किया, वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। भाजपा का लक्ष्य सेवा है, सत्ता नहीं। हमारी लड़ाई परिवारवाद के खिलाफ है। कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी हो गई है।

नड्डा यहां शुक्रवार को साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत तथा स्वागत के बाद नड्डा ने जय जोहार और सबले बढ़िया छत्तीसगढ़िया के नारे से अपने संबोधन की शुरुआत की। कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति सेवा का विषय है। भाजपा का लक्ष्य सेवा है, सत्ता नहीं। भाजपा ने महिलाओं को सम्मान दिलाया। उन्होंने क्षेत्रीय दलों, कांग्रेस को परिवार की पार्टी बताया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश पर हमला करते हुए कहा कि वह भाई-बहन की पार्टी चला रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में विकास कार्य ठप

नड्डा ने राज्य की भूपेश सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में विकास कार्य ठप है। राज्य सरकार ने चार हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले रखा है। पूरे प्रदेश में रेत माफियाओं का आतंक बढ़ रहा है। हर कोयले के ट्रक में इनका कमीशन है। आयरन ओर में इनका कमीशन है। यह केवल जनता को लूटने में लगे हुए हैं।

सम्मेलन के मंच से जेपी नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री को सिर्फ इस बात की चिंता है कि एटीएम से पैसा गया कि नहीं। उन्हें ये पता नहीं कि रमन सिंह कार्यकाल में क्या काम हुआ। अब

मोदी सरकार की योजनाओं से प्रदेश की जनता लाभान्वित

नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से प्रदेश की जनता लाभान्वित हो रही है। नड्डा ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आयुष्मान भारत में राज्य सरकार अपना पैसा नहीं डाल रही है। इसलिए इसका पेमेंट भी नहीं हो पा रहा है।

भ्रष्टाचार के सहारे लोगों को गुमराह करते रही कांग्रेस

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस भाई-भाई से लड़ाते रहे और जाति के नाम पर वोट मांगकर समाज को भ्रमित करते हैं। अब मोदी सरकार में नेताओं को जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जाना पड़ेगा और जनता को बताना पड़ेगा कि उन्होंने जनता के लिए क्या किया है।

भाजपा ने यहां विकास किया

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं आ रहा था तभी मैंने रास्ते में पूछ लिया स्काईवॉक का क्या हुआ, तब पता चला कि इसका काम रोक दिया गया है। इसको तोड़ने की बात हो रही है। खुद तो कांग्रेस के लोग स्काई राइड करें और आम लोगों के स्काईवॉक से दिक्कत है। यह सिर्फ एक ही परिवार की सेवा में लगे हैं। मगर मैं छाती ठोक कर कह सकता हूं कि हमने यहां विकास किया।

छत्तीसगढ़ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ से मेरी कई पुरानी यादें जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। मैं यहां की पवित्र भूमि पर वीर नारायण सिंह, बिरसा मुंडा को नमन करता हूं। चाहे कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी हो, एम्स हो या भिलाई में टेक्निकल यूनिवर्सिटी ये सब अटल बिहारी बाजपेयी ने राज्य को दिया। उन्होंने अपने संबोधन में बूढ़ादेव, बस्तर की दंतेश्वरी माता और बम्लेश्वरी माता को भी याद किया और छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा भी लगाया।

सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह निर्णायक युद्ध है। 2023 में चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गदा भेंट करते हुए कहा कि जब भी सेनापति सामने आते हैं तो उनके पास गदा होती है। सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345