आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 5 सितंबर 2022

आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ

5 सितंबर को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका जन्मतिथि 5 सितंबर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है। आपका जन्मांक कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिष्ठाता ग्रह मंगल है। आपके ऊपर मंगल एवं राहु ग्रह का प्रभाव जीवन पर्यन्त रहेगा। आपका जीवन संघर्षमय रहेगा।

आप लगातार कार्य करना पसन्द करेंगे। किसी भी कार्य को करने से पूर्व उसको गहराई तक जानलेवा आपका प्रमुख गुण होगा। आपके जीवन में आधुनिकता का समावेश रहेगा। कला व संगीत में आप विशेष रुचि लेंगे। आप कुछ जल्दबाजी प्रवृत्ति के होंगे। जिससे बनता हुआ भी कार्य बिगड़ जाएगा।

आपका जनसम्पर्क विस्तृत रहेगा। आपके विचार सुलझे हुए होंगे। आप किसी के मन की बात सहज ही जान लेने में सक्षम होंगे। आपको अपने जीवन में मनोरंजन व यात्रा का भरपूर अवसर मिलेगा। सेवा भावना आप में प्रबल रहेगी।

आप में त्वरित निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता होगी। कठिनाइयों की निवृत्ति हेतु अपने इष्ट देवी देवती की अर्चना करें। तन-मन-कर्म-वचन से पवित्र रहे। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें।

बुधवार के दिन हरे रंग की वस्तुओं का दान करें। हिंसा जनित कार्य न करें। परोपकारी बनें। भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :
मन्त्र: ओम बुं बुधाय नमः
मास : जनवरी, मई एवं दिसम्बर
व्रत: बुधवार
दिन : रविवार, गुरुवार एवं शनिवार
रंग : सफेद एवं हरा
जन्मरत्न : पन्‍ना
प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय--2 मई से 20 जून, 2 अगस्त से 20 सितम्बर

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345