Varanasi news : राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ की मंगलकामना के साथ पूर्व मंत्री के साथ कांग्रेसजनों ने किया रूद्राभिषक - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

बुधवार, 7 सितंबर 2022

Varanasi news : राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ की मंगलकामना के साथ पूर्व मंत्री के साथ कांग्रेसजनों ने किया रूद्राभिषक


वाराणसी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में बुधवार से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ की मंगलकामना के लिए पूर्व मंत्री अजय राय की अगुआई में महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से महामृत्युंजय मन्दिर परिसर स्थित नागेश्वर महादेव का भव्य रुद्राभिषेक किया गया।


रूद्राभिषेक को मंगलकामना कार्यक्रम का नाम दिया गया था। अजय राय रूद्राभिषेक कार्यक्रम के मुख्य यजमान रहे। इसका संयोजन महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। इस मौक पर पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि महामृत्युंजय मन्दिर में नागेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के सफल होने का मंगलकामना की। महादेव राहुल जी को ऊर्जा, शक्ति प्रदान करें और उन्हें स्वस्थ रखें ताकि वह देश की जनता की लड़ाई मजबूती से लड़े।

उन्होंने कहाकि आठ सालों से स्वार्थों के लिए देश को हर स्तर पर तोड़ा जा रहा है। राहुल गांधीके नेतृत्व में 3570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा 12 प्रांत-केंद्रशासित प्रदेश से गुजरेगी, जो हर भारतवासी के लिए ‘न्याय की हुंकार’ होगी। भाजपा सरकार ने भीषणतम बेरोजगारी देश को परोसा है। कांग्रेस जन महादेव से प्रार्थना करते हैं कि राहुल गांधी की यात्रा में जो भी कांग्रेसजन हिस्सेदारी कर रहे हैं उन्हें महादेव सम्बल प्रदान करें। उन्हें गतिशील व स्वस्थ रखें। ताकि वह देश के अखण्डता की लड़ाई को मजबूती से लड़ सकें और भारत जोड़ो यात्रा में सफल रहे।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ नफरत पर विजय के रूप में साबित होगी। राहुल गांधी यात्रा शुरू करने से पहले पेरंबुदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रार्थना सभा में शामिल हुए। तमिलनाडु के पेरंबुदूर में तीन दशक पहले एक चुनावी रैली के दौरान आत्मघाती हमला कर राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। इस मौके पर प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, डॉ. राजेश गुप्ता, अनुराधा यादव, चंचल शर्मा, ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, अनुपम राय, प्रमोद वर्मा, अनुभव राय, रोहित दुबे,किशन यादव, महेश चौबे, विवेक यादव, रमेश शर्मा,संजय भारद्वाज, प्रिंस चौबे, राज जयसवाल, विकास पाण्डेय आदि रहे।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345