वाराणसी : ढोल-ताशे के साथ कलाबाजियां करते निकली लालबाग के राजा की शोभायात्रा, लक्ष्मीकुंड में हुआ विसर्जन - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

रविवार, 4 सितंबर 2022

वाराणसी : ढोल-ताशे के साथ कलाबाजियां करते निकली लालबाग के राजा की शोभायात्रा, लक्ष्मीकुंड में हुआ विसर्जन


वाराणसी। आसभैरव अग्रवाल भवन मे स्थापित मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित किया गया था। वहीं गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए रविवार की दोपहर आसभैरव से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान विभिन्न प्रकार के फूलो से सुसज्जित रथ पर लालबाग के राजा गणपति सुशोभित हो रहे थे। वहीं विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र नासिक के अस्सी सदस्यी दल ढोल ताशा पर विभिन्न कलाओ का प्रदर्शन कर काशी के आमजन का मनमोह लिया।

बता दें कि गणेश चतुर्थी से गणेशोत्स्व की शुरुआत हो जाती है। गणेशोत्सव की धूम महाराष्ट्र में ज्यादा देखने को मिलती है। काशी में भी बहुत सालों से गणेश प्रतिमा स्थापित किया जा रहा है। इसी क्रम में गोदौलिया स्थित आसभैरो में इस साल लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति स्थापित की गयी। इस दौरान 5 दिनों तक कई तरह के आयोजन किये गए। वहीं रविवार को धूमधाम के साथ बप्पा के विसरण के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। ये शोभायात्रा आसभैरव से शुरू होकर चौक,बासफाटक, गोदौलिया, गिरिजाघर, लक्सा होते हुए लक्ष्मीकुण्ड पहुंचा। जहां समिति अध्यक्ष सुहास पाटिल ने गणेश जी को अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण दिया तथा आरती की,साथ मे विसर्जन सम्पन्न हुआ।

वहीं नासिक से आये आशुतोष पाटिल ने बताया कि हम सभी यहां ढोल बजाने आये हैं। हमारे ग्रुप का नाम गजपति वाद्य पथक है। इस ग्रुप में 70 लोग काशी आये हैं जिसमें 10 लड़कियां और बाकी लड़के हैं। इस दौरान आशुतोष ने बताया किवो अपने शौक के लिए ढोल बजाते हैं। इसका कोई चार्ज वो नहीं लेते हैं।

वहीं काशी मराठा गणेशोत्सव समिति के महामंत्री अन्ना मोरे ने बताया कि आज भव्य शोभायात्रा निकले हैं जो विभिन्न रास्तोंसे होते हुए। लक्ष्मीकुंड में जाकर समाप्त होगी और बप्पाके प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा।

गौरतलब है कि शनिवार को सांय हल्दी कुमकुम, फैंसी डेस,डांस प्रतियोगिता मे 98 प्रतिभागी शामिल हुए। फैंसी डेस, मे हृदया पाटिल (प्रथम)हितेश मिश्रा (द्वितीय) सुचिता नस्तर (तृतीय) रूद्र पाटिल (विशेष पुरस्कार ) डांस प्रतियोगिता मे शैव मिश्रा (प्रथम) रिषी कान्त तिवारी(व्दितीय) सोनम सिंह(तृतीय) तेजस कुमार सिंह, परी, मिनाक्षी (संयुक्त विशेष) से मुख्य अतिथि व निर्णायक समाजसेवी श्रीमतीअश्वनी हसवे पाटिल,श्रीमती स्मिता पाटिल, ने प्रमाणपत्र शिल्ड देकर सम्मानित किया।

जनता राजा के कलाकार जिजाऊ, वैभवी मालवीय श्रेया जाधव,ओम पाटिल,सोहम पाटिल, शामली के ब्रह्म कुमार भगवान भाई,भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय डा रितु गर्ग,सत्यनारायण सेठ को वरिष्ठ संरक्षक माणिक राव पाटिल, संरक्षक संतोष पाटिल अध्यक्ष सुहास पाटिल ने स्मृति चिंह,अंग वस्त्र,मराठी टोपी देकर सम्मानित किया ,समारोह का संचालन चक्रवती विजय नावड,धन्यवाद प्रकाश महामंत्री अन्ना मोरे ने किया। समारोह मे सर्वश्री मानिक राव पाटिल, संतोष पाटिल,सुहास पाटिल, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, हणमत राव मोरे,ताना जी पाटिल, आंनद सूर्यवंशी,अजीत पाटिल, बजरंग शिंदे, मुसा मुलानी, शिवम जायसवाल,, सोनू पाटिल, विनोद जाधव,सुनील शिंदे,शुभम पाटिल, प्रकाश मिशाल, अशोक शिंदे,, निखिल पाटिल, वैभव शिंदे, कैलाश सिंह विकास सहित गणमान्यजन शामिल रहे।

देखें तस्वीरें

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345