Akhilesh और Mayawati से पहले Ajit Singh ने किया SP-BSP गठबंधन पर बड़ा एलान
अखिलेश यादव, मायावती और अजित सिंह
लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में गठजोड़ की राजनीति चरम पर है। शनिवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन का औपचारिक एलान हो सकता है। उससे पहले प्रदेश की राजनीति से संबंधित एक खबर मथुरा से आई है।
अखिलेश यादव और मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख अजित सिंह ने शुक्रवार को एलान किया कि रालोद सपा-बसपा गठबंधन का हिस्सा होगा। मथुरा के गोवर्धन पैलेस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अजित सिंह ने यह एलान किया है।
अभी सीटों को लेकर फैसला नहीं हो पाया है। रालोद चार सीटों चाहती हैं। बता दें कि रालोद मुखिया ने गुरुवार को कोसीकलां में जनसंवाद रैली कर अपनी ताकत का एहसास कराया। रैली में उमड़ी भीड़ से अजित सिंह भी गदगद हैं।