
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अवैध खनन घोटाले को लेकर भाजपा सरकार व मंत्रियों की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों पर कहा कि भाजपा अपनी मर्यादा भूलकर खुद सीबीआई की जगह बैठ गई है। अब तक सीबीआई की तरफ से कोई नोटिस या समन तक नहीं आया है। भाजपा सरकार के मंत्री किस अधिकार से कथित आरोप लगा रहे हैं। वे सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि झूठ, फरेब और साजिश भाजपा के चरित्र में है। इसी के बल पर उसने दिल्ली की कुर्सी हासिल की थी। लेकिन अब जनता उनसे सावधान हो गई है। नोटबंदी से लाखों नौकरियां व 100 से अधिक लोगों की जान गईं।
जीएसटी से सिर्फ बड़ी कंपनियों को फायदा हुआ। किसानों की उपेक्षा करने वाली भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों का 3.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया।