Priyanka Gandhi के आने से BJP परेशान हो गई है! बजने लगा है टेंशन का अलार्म

यूपी में योगी को मुंहतोड़ जवाब देंगे: कांग्रेस
प्रियंका गांधी के आने से अब यूपी का चुनावी परिदृश्य पूरी तरह बदल जाएगा। कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी का कहना है कि लोकसभा चुनाव में अब योगी को अपनी राजनीतिक जमीन का अहसास होगा। प्रियंका गांधी का असर यूपी में नहीं, बल्कि सारे देश में देखने को मिलेगा।
कांग्रेस पार्टी के वयोवृद्ध नेता मोतीलाल वोरा का कहना है कि प्रियंका को जो जिम्मेदारी मिली है, वह बहुत महत्वपूर्ण है। अब यूपी में कांग्रेस पार्टी अपने बलबूते भाजपा को पटकनी देगी। प्रियंका की नियुक्ति इसी बात की पुष्टि है। उनके आने से कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार होगा। देशभर में कांग्रेस पार्टी को इसका फायदा होना तय है।
भाजपा इसे राहुल की असफलता करार दे रही
प्रियंका गांधी की नियुक्ति को लेकर भाजपा एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर हमलावर बन गई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, यह नियुक्ति कांग्रेस पार्टी के परिवारवाद को साबित करती है। कांग्रेस पार्टी में एक ही परिवार के लोग आगे आते रहे हैं। आज यह बात सच हो गई है।
राहुल गांधी को कहीं भी स्वीकार नहीं किया जा रहा, इसलिए कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका कार्ड खेला है। महागठबंधन के नेता राहुल को सच्चे मन से स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। कई नेताओं के बीच मन-मुटाव साफ देखा जा सकता है। कांग्रेस पार्टी को प्रियंका के आने का कोई फायदा नहीं मिलेगा।