UP : SP-BSP गठबंधन से अलग चुनाव(Election) लड़कर Congress दोहराएगी 2009 के परिणाम?
इसी को भांपते हुए कांग्रेस ने भी उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर लड़ने का एलान कर दिया है।
सपा-बसपा के गठबंधन के आधिकारिक घोषणा से पहले कांग्रेस के नेताओं को यह उम्मीद थी कि मायावती और अखिलेश यादव उन्हें सम्मानजनक सीटें देंगे। माना जा रहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर तबकों को दस फीसदी आरक्षण के बाद लगभग 30 सीटों पर दिलचस्प मुकाबला हो सकता है। विपक्ष के कई लोग मानते हैं कि महागठबंधन से होने से कांग्रेस सवर्ण वोटों को लेकर मायावती-अखिलेश के गठबंधन के खिलाफ भाजपा के काम आ सकती है।
सपा और बसपा ने 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। गठबंधन ने कांग्रेस के लिए रायबरेली और अमेठी की दो सीटें छोड़ दी है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस केवल इन्हीं सीटों पर जीत हासिल कर सकी थी।