BJP ने गुर्जर आंदोलन से पल्ला झाड़ा, कहा- राज्य सरकार के खिलाफ है जनता का गुस्सा

रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दारा सिंह चौहान ने कहा कि इसी गुर्जर समाज ने 2014 में एक साथ वोट देकर नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने का काम किया था। यह देशभक्त समुदाय एक बार फिर उन्हें पीएम बनाने के लिए भाजपा का साथ देगा।
उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज की सेवा सेना से लेकर अन्य दूसरे क्षेत्रों में बहुत ही सराहनीय रही है। उम्मीद है कि समाज अपने गौरवशाली भूमिका को याद कर देश को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का काम करेगा।
भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रविवार को कहा कि आज यहां सैकड़ों गुर्जर समाज के लोग उपस्थित हुए हैं जो सम्राट मिहिर भोज के वंशज हैं। देश की आजादी से लेकर इसे आगे बढ़ाने में इस समाज की भूमिका अतुलनीय रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस समाज की भूमिका महत्त्वपूर्ण है।