जहरीली शराब कांड: CM Yogi के निर्देश पर SIT गठित, कहा- दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

ए .डी. जी. रेलवे श्री संजय सिंघल, मंडलायुक्त गोरखपुर श्री अमित गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र श्री जय नारायन सिंह, मंडलायुक्त सहारनपुर श्री चंद्रप्रकाश त्रिपाठी और पुलिस महानिरीक्षक सहारनपुर श्री शरद सचान एस. आई .टी .के सदस्य हैं।
विशेष अनुसंधान दल
प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर और पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना के विस्तृत कारणों का पता लगाएगा। यह भी छानबीन करेगा कि घटनाओं के पीछे कोई साजिश तो नहीं तथा इसके पीछे कौन-कौन लोग हैं।पूर्व में हुई ऐसी घटनाओं की समीक्षा करेगा।
आबकारी विभाग, प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई कार्यवाई की समीक्षा करेगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई की संस्तुति करेगा। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, विशेष अनुसंधान दल इस सम्बन्ध में भी संस्तुति करेगा।