रोजगार पर विवाद के बीच PM Modi सरकार का 3.79 लाख नई employment का दावा

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार ने 6 करोड़ नई नौकरियां पैदा कीं। बजट दस्तावेज में क्षेत्रवार ब्योरा दिया गया है कि कैसे केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, प्रतिष्ठानों में नौकरियां पैदा की गई। रेलवे एक मार्च 2019 तक सबसे अधिक 98,999 नौकरियों का सृजन करेगा। एक मार्च 2017 को रेलवे की कुल क्षमता 12,70,714 थी।
पुलिस विभाग में एक मार्च 2019 तक 79,353 अतिरिक्त नौकरियां सृजित की जाएंगी, जबकि 1 मार्च, 2017 में कुल क्षमता 10,52,351 थी। प्रत्यक्ष कर विभाग में मार्च, 2017 में 50,208 लोग कार्यरत थे, जिनकी संख्या 1 मार्च 2019 में 29,935 बढ़कर 80,143 हो जाएगी। अप्रत्यक्ष कर विभाग में 92,842 लोग कार्यरत होंगे। यही आंकड़ा मार्च, 2018 में था। डाक विभाग में 1 मार्च, 2019 में 4,21,068 कर्मचारी होंगे।