Poisonous liquor scandal: शादी पार्टी में व्यस्त आबकारी मंत्री, कौन बांटे दर्द-कौन लगाए मरहम - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 11 फ़रवरी 2019

Poisonous liquor scandal: शादी पार्टी में व्यस्त आबकारी मंत्री, कौन बांटे दर्द-कौन लगाए मरहम

Poisonous liquor scandal: शादी पार्टी में व्यस्त आबकारी मंत्री, कौन बांटे दर्द-कौन लगाए मरहम


Excise Minister, Jaypratap Singh
Excise Minister, Jaypratap Singh
कुशीनगर और सहारनपुर में जहरीली शराब से बडी़ तादाद में मौतें होने के बावजूद पीड़ित परिवार अब भी भगवान भरोसे है। चार दिन बाद भी न तो सरकार का कोई मंत्री पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचा है और न ही सभी पीड़ित परिवारों तक सरकारी मदद पहुंच पाई है।

सहारनपुर व कुशीनगर में बृहस्पतिवार को जहरीली शराब कांड हुआ। मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती है। सरकार ने आनन-फानन में दो आबकारी अधिकारियों व दोनो थानेदारों समेत निचले स्तर के कई कार्मिकों पर कार्रवाई की। लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी सरकार का कोई प्रमुख मंत्री या बड़ा प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित परिवारों के बीच नहीं पहुंचा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहरीली शराब से मरने वालों के परिवारों को दो दो लाख रुपये की मदद की घोषणा की है। रविवार तक पीड़ित परिवारों को मदद नहीं पहुंची। जिलाधिकारियों ने 30-30 हजार रुपये की मदद पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक आश्रितों तक पहुंचाई है। कुशीनगर के जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से घोषित दो दो लाख रुपये की मदद के लिए कार्यवाही चल रही है।

शादी पार्टी में मस्त रहे आबकारी मंत्री
आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह रविवार को दिनभर लखनऊ में रहे। सिंह ने भी कुशीनगर या सहारनपुर में पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर सांत्वना देने का प्रयास नहीं किया। इतना ही नहीं आबकारी मंत्री रविवार दोपहर प्रदेश के एक मंत्री की ओर से दी गई पार्टी में हंसी-मजाक करते देखे गए। देर रात तक मंत्री जयप्रताप सिंह शादी समारोह में  शामिल होने गए। आबकारी मंत्री का कहना है कि सोमवार को उन्हें विधानसभा में जवाब देना है, इसलिए वे कुशीनगर और सहारनपुर नहीं गए।

आज विधानसभा में गूंजेगा जहरीली शराब कांड 
कुशीनगर और सहारनपुर में जहरीली शराब से हुई मौतों के मुद्दे पर सोमवार को विधानसभा में हंगामा होने के आसार है। सपा, बसपा और कांग्रेस ने जहरीली शराब पर हुई मौतों का मामला सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही उठाने की योजना बनाई है। विपक्षी दल आबकारी मंत्री सहित सरकार से भी इस्तीफे की मांग कर सकता है। उधर, सरकार ने भी सदन में जवाबी कार्यवाही की तैयारी की है। आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने रविवार को विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की। सिंह ने बताया कि वे सोमवार को सदन में जवाब देंगे।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345