Priyanka ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश(Josh), SPG के उड़ाए होश - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

Priyanka ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश(Josh), SPG के उड़ाए होश

Priyanka ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश(Josh), SPG के उड़ाए होश


प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
कांग्रेस की नई महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अचानक कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मौजूद कार्यकर्ताओं में जोश तो भर दिया। जबकि उनकी सुरक्षा में तैनात एसपीजी अधिकारियों के होश उड़ा दिए। प्रियंका मौजूद कार्यकर्ताओं की नारेबाजी और जोश को देखकर तीन बार अपनी कार से उतर पड़ी और अभिवादन स्वीकार कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।  
प्रियंका पति रॉबर्ट वाड्रा को ईडी के जामनगर हाउस स्थित कार्यालय में छोडने के बाद सीधे कांग्रेस मुख्यालय पहुंची। ईडी ने बुधवार शाम वाड्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था। प्रियंका के पहुंचने की जानकारी किसी को नहीं थी लिहाजा गेट पहुंचते ही मौजूद कार्यकर्ता जोरशोर से नारेबाजी करने लगे। प्रियंका सीधे अपने लिए आवंटित कक्ष में पहुंची और करीब 15 मिनट बैठीं। प्रवक्ता डा. अभिषेक मनु सिंघवी अंदर मीडिया ब्रीफिंग कर रहे थे लिहाजा शोर सुनकर मीडिया उन्हें छोड़कर बाहर आ गया।  

प्रियंका के अचानक पहुंचने से सबसे अधिक दिक्कत उनकी सुरक्षा में तैनात एसपीजी और दिल्ली पुलिस के जवानों को हुई। उनके कमरे के बाहर जुटी भीड़, धक्कामुक्की और नारेबाजी के बीच प्रियंका बाहर निकलीं तब तक कार्यकर्ताओं की संख्या में भी बढ़ चुकी थी। किसी तरह प्रियंका को कार में बैठाया गया लेकिन मुख्यालय के गेट पर पहुंचते ही प्रियंका कार के शीशे से चपके कार्यकर्ताओं के लिए बाहर निकल पड़ी। खतरा भांपकर अचानक एसपीजी के जवान दौड़े और उन्हें नो, नो मैडम कहकर कार में बैठाया।  

प्रियंका की कार जैसी अकबर रोड पर पहुंची शीशे के अंदर से लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही प्रियंका फिर बाहर निकल पड़ी। एसपीजी अधिकारी बार बार मैडम-मैडम करते रहे और प्रियंका रायबरेली और अमेठी के कार्यकर्तओं को नाम से उन्हें अपने पास बुलाकर बात करने लगीं। एसपीजी ने कार्यकर्ताओं को हटाकर उन्हें फिर बैठाया लेकिन प्रियंका कार के दरवाजे पर खड़ी होकर अभिवादन स्वीकार करती रहीं। एसपीजी के बार-बार मना करने के बाद भी प्रियंका बेपरवाह होकर कार्यकर्ताओं से मिलती रहीं।  

वाड्रा के लिए रक्षात्मक नहीं, प्रियंका खुलकर सामने आईं

रॉबर्ट वाड़ा को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहले ईडी कार्यालय जाकर छोड़ा और फिर कांग्रेस मुख्यालय आकर साफ कर दिया है कि उनके नाम के साथ वाड्रा भी जुड़ा है। कांग्रेस भी वाड्रा को लेकर रक्षात्मक मुद्रा में नहीं दिखना चाहती है। कांग्रेस मुख्यालय के आसपास लगे पोस्टर में राहुल-प्रियंका के साथ वाड्रा का चित्र है। साफ है कि पार्टी इसका नफा-नुकसान देखकर ही ऐसा कर रही है। वाड्रा के मुद्दे पर कांग्रेस के पैनलिस्ट और प्रवक्ता भी खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। जबकि पहले वाड्रा के मामले में उन्हीं की ओर से कोई जवाब आता था।  

रातों-रात बदल गया सिंधिया का कमरा 

मंगलवार रात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया का कमरा बदल गया। पहले उन्हें प्रभारी ओमान चांडी के कमरे को शेयर करना था लेकिन सुबह उनके नाम की तख्ती वहां से हटाकर प्रियंका गांधी के कमरे में शिफ्ट कर दी गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने यूपी के दोनों महासचिवों को एक कमरे में बैठाया है। सिंधिया ने सुबह मुख्यालय पहुंचकर अपने कमरे पूजा-अर्चना की और काफी देर तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनके जाने के करीब एक घंटे बाद प्रियंका भी चार्ज लेने पहुंचीं।  

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345