कुछ ही देर में Rahul Gandhi व ज्योतिरादित्य के साथ लखनऊ पहुंचेंगी Priyanka Wadra, रोड शो का ये है प्लान - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 11 फ़रवरी 2019

कुछ ही देर में Rahul Gandhi व ज्योतिरादित्य के साथ लखनऊ पहुंचेंगी Priyanka Wadra, रोड शो का ये है प्लान

कुछ ही देर में Rahul Gandhi व ज्योतिरादित्य के साथ लखनऊ पहुंचेंगी Priyanka Wadra, रोड शो का ये है प्लान


priyanka gandhi vadra in lucknow.
प्रियंका गांधी वाड्रा
  • एयरपोर्ट से पीसीसी मुख्यालय तक 12 किलोमीटर लंबे रूट पर फूल-मालाओं से स्वागत किया जाएगा। 
  • माना जा रहा है कि सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच रोड शो समाप्त हो पाएगा।
  • प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया 14 फरवरी तक लखनऊ में रुकेंगे। 
  • प्रियंका और सिंधिया एक ही रूम में बैठेंगे, इस रूम में कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी बैठी थीं। 
  • प्रियंका 42 और ज्योतिरादित्य 38 लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलेंगी।
  • प्रियंका 12 फरवरी को सुबह 11 बजे मोहनलालगंज के कार्यकर्ताओं को सुनेंगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ  सोमवार दोपहर 12 बजे चार्टर प्लेन से दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट से निकलने के बाद कानपुर रोड, अवध हॉस्पिटल चौराहा, आलमबाग चौराहा, नत्था होटल तिराहा (चारबाग), हुसैनगंज, बर्लिंगटन चौराहा, ओडियन सिनेमा, कैसरबाग चौराहा व लालबाग होते हुए उनका काफिला हजरतगंज पहुंचेगा।

तीनों नेता हजरतगंज में जीपीओ पर महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

इसके बाद रोड शो डीएसओ चौराहा, राजभवन के सामने से होते हुए वीवीआईपी गेस्ट हाउस, लालबहादुर शास्त्री मार्ग होते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय माल एवेन्यू तक पहुंचेगा।

12 किलोमीटर लंबे रूट पर 30 से ज्यादा स्थानों पर तीनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया जाएगा। इस रूट पर आम दिनों में भी ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। ऐसे में माना जा रहा है कि शाम 4 बजे तक रोड शो समाप्त हो पाएगा।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345