बाहरी नेताओं के सहारे 2019 में कमल खिलाने की तैयारी कर रही BJP, कार्यकर्ताओं में असंतोष - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

बुधवार, 27 मार्च 2019

बाहरी नेताओं के सहारे 2019 में कमल खिलाने की तैयारी कर रही BJP, कार्यकर्ताओं में असंतोष

बाहरी नेताओं के सहारे 2019 में कमल खिलाने की तैयारी कर रही BJP, कार्यकर्ताओं में असंतोष


BJP Logo
BJP Logo
समाजवादी पार्टी से सांसद रह चुकीं जया प्रदा ने मंगलवार दोपहर एक बजे भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया और शाम छः बजे की प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने उन्हें रामपुर से पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया। इससे बीजेपी को भले ही रामपुर की सीट पर जीत हासिल होती दिख रही हो लेकिन पार्टी कार्यकर्ता इससे बेहद आहत हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे पार्टी के उन कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है जो सालों-साल पूरी निष्ठा के साथ पार्टी का झंडा उठाता रहता है। प्रयागराज सीट से भाजपा ने 2014 में समाजवादी पार्टी से आए नेता श्यामाचरण गुप्ता को टिकट थमा दिया था। इस चुनाव में उन्होंने सपा खेमे में वापसी कर ली। 2019 में पार्टी ने कांग्रेस से आई नेता रीता बहुगुणा जोशी को इस सीट से मैदान में उतार दिया है। इस समय वे योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में महिला कल्याण मंत्री हैं। प्रयागराज सीट से चुनाव की तैयारी कर रहे एक भाजपा नेता के कहा कि इससे उनके जैसे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है। पार्टी कार्यालय पर आए एक कार्यकर्ता ने यहां तक कहा कि अगर हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दंभ भरते हैं। हमारे कार्यकर्ताओं की संख्या हमें 11 करोड़ से अधिक बताई जाती है। ऐसे में यह बेहद हास्यास्पद है कि किसी भी सीट पर हमारे पास जीतने के काबिल उम्मीदवार नहीं हैं। 

भाजपा ने कई सीटों पर पहली बार भाजपा में शामिल हुए लोगों को लोकसभा का टिकट थमा दिया है। बीजेडी से आए बिजयंत जय पांडा को भी पार्टी ने केंद्रपाड़ा सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया है। इतना ही नहीं, पार्टी ज्वाइन करने के बाद उन्हें तत्काल पार्टी का उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बना दिया गया। पार्टी का उपाध्यक्ष ऐसा पद होता है जिस तक पहुंचने में पार्टी कार्यकर्ताओं को ही लगभग बीस साल तक का समय लग जाता है। ऐसे में बिल्कुल नए आए नेता को उपाध्यक्ष बना देना किसी के गले नहीं उतर रहा है।  

पश्चिम बंगाल में तो पार्टी पूरी तरह बाहर से आए नेताओं पर ही निर्भर कर रही है। यूपी-बिहार के संभावित नुकसान को पश्चिम बंगाल से पाटने की कोशिश करने वाली भाजपा ने यहां से लगभग आधे दर्जन बाहर से आए नेताओं को लोकसभा का टिकट थमा दिया है। यहां पर पार्टी के तारनहार मुकुल रॉय बने हुए हैं जो तृणमूल कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं। 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345