Rahul Ghandhi की न्यूनतम आय योजना को शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया- 'स्थिति के मास्टर का मास्टरस्ट्रोक' - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 26 मार्च 2019

Rahul Ghandhi की न्यूनतम आय योजना को शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया- 'स्थिति के मास्टर का मास्टरस्ट्रोक'

Rahul Ghandhi की न्यूनतम आय योजना को शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया- 'स्थिति के मास्टर का मास्टरस्ट्रोक'


शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : social media
भाजपा सासंद शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की है। उन्होंने राहुल गांधी की न्यूनतम आय गारंटी योजना की सराहना करते हुए इसे स्थिति के मास्टर का मास्टरस्ट्रोक बताया है। बता दें राहुल की येजना में देश के 20 फीसदी गरीब परिवारों को 12 हजार रुपये प्रति माह सरकार की ओर से दिए जाएंगे।

भाजपा में रहकर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की आलोचना करने की वजह से पार्टी ने इस बार शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट नहीं दिया गया है। सिन्हा की जगह पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से टिकट दिया है।

सिन्हा लंबे वक्त से भाजपा के सांसद हैं और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। भाजपा से नाराजगी के चलते इस बार पार्टी ने उनका बिहार की पटना साहिब सीट से टिकट काट दिया है। इस सीट से वह दो बार (2009 और 2014) जीत हासिल कर चुके हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा इसी हफ्ते कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सिन्हा के 28 या 29 मार्च में कांग्रेस का हाथ थामने की खबरे हैं। उन्होंने बिहार कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने पटना में पत्रकारों को ये जानकारी दी है।

      

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345