31 को मैं भी चौकीदार प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे PM Modi, चुनाव प्रचार को धार देगी BJP

इस अभियान को सफल बनाने व लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। राजधानी में सातों सीटों पर भाजपा सांसद अपने-अपने इलाके में मौजूद रहेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के वजीरपुर में मौजूद रहेंगे। अमित शाह वही पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का
मनोबल बढ़ाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तालकटोरा स्टेडियम में मौजूद रह सकते हैं। ऐसे में उनके क्षेत्र में भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता मोर्चा संभाल सकते हैं।