AAP के प्रचारकों में Delhi का दबदबा, पार्टी ने चुनाव आयोग को सौंपी लिस्ट - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

गुरुवार, 28 मार्च 2019

AAP के प्रचारकों में Delhi का दबदबा, पार्टी ने चुनाव आयोग को सौंपी लिस्ट

AAP के प्रचारकों में Delhi का दबदबा, पार्टी ने चुनाव आयोग को सौंपी लिस्ट


फाइल फोटो
फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी (आप) बेशक दिल्ली समेत पंजाब व हरियाणा में मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा कर रही है, लेकिन पार्टी के प्रचारकों की लिस्ट में ज्यादातर दिल्ली के हैं।  इसमें आप संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा रैलियां होंगी। वहीं, 14 अन्य वरिष्ठ नेता भी चुनाव में पार्टी के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। आप ने अपने प्रचारकों की लिस्ट चुनाव आयोग का सौंप दी है।

दिलचस्प यह कि 15 प्रचारकों की लिस्ट में पंजाब से सिर्फ एक नेता भगवंत मान का नाम है। वहीं, हरियाणा का एक भी नेता आप का स्टार प्रचारक नहीं है। जबकि अपने पांच कैबिनेट सहयोगियों संग अरविंद केजरीवाल, तीन सांसद समेत अन्य दिल्ली से जुड़े हैं। 

हालांकि, दिल्ली की सात सीटों की तुलना में पंजाब में लोकसभा सीटों की संख्या 13 व हरियाणा में 10 सीटें हैं। आप फिलहाल तीनों राज्यों में मजबूती से चुनाव लड़ने दावा कर रही है। हरियाणा में मतदान दिल्ली के साथ 12 मई को होगा। वहीं पंजाब में आखिरी चरण में 19 मई को वोट डाले जाएंगे। 

पार्टी संयोजक गोपाल राय का कहना है कि अभी पहली लिस्ट आयोग को सौंपी गई है। आने वाले समय में प्रचारकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। पार्टी जरूरत के हिसाब से इसकी सूचना चुनाव आयोग को सौंप देेगी।

आप के प्रचारक
अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, संजय सिंह, भगवंत मान, डॉ. सुशील गुप्ता, एनडी गुप्ता, सत्येंद्र जैन, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, कुमारी राखी बिरला, जरनैल सिंह और शहनाज हिंदुस्तानी। 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345