हमने AF-16 गिराने के दिए सबूत, Pakistan भी 2 Mig गिराने का जारी करे वीडियो: विदेश मंत्रालय Raveesh Kumar

उन्होंने कहा, हमने अमेरिका से कहा है कि वह इस बात की जांच करे कि एफ-16 का भारत के खिलाफ इस्तेमाल करना बिक्री के नियमों और शर्तों के अनुसार है या नहीं। यदि पाकिस्तान दावा करता है कि वह नई सोच वाला नया पाकिस्तान है तो उसे आतंकी समूहों और सीमापार आतंकवाद के खिलाफ नया एक्शन दिखाना चाहिए। यह खेदजनक है कि पाकिस्तान अभी भी जैश-ए-मोहम्मद के पुलवामा हमले के पीछे होने के दावे से इनकार कर रहा है।
रवीश कुमार ने कहा, 'पाकिस्तान के विदेश मंत्री का कहना है कि उन्होंने (जेईएम) ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली। इसमें कुछ भ्रम है क्या पाकिस्तान जेएम का बचाव कर रहा है?' नीरव मोदी के सवाल पर उन्होंने कहा, 'नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हम उसकी ब्रिटेन में उपस्थिति को लेकर अवगत हैं। यह (प्रत्यर्पण अनुरोध) उनके (यूके सरकार) विचार के तहत है।'
Raveesh Kumar,MEA: If Pakistan claims to be a 'Naya Pakistan' with 'nayi soch' then it should show 'naya action' against terrorist groups and cross border terrorism