AIADMK के मंत्री बोले, PM Modi हमारे पिता हैं

बालाजी ने कहा, जी हां, अब मोदी हमारे पिता हैं। जब से हमने अम्मा को खोया है, पीएम मोदी ने हमें गाइड किया और हमे सहारा दिया। मोदी सिर्फ अन्नाद्रमुक के ही पिता नहीं हैं, वह देश के भी पिता हैं। इसीलिए अन्नाद्रमुक ने भाजपा के साथ गठबंधन किया है।
बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान दिवंगत जयललिता ने नारा दिया था- तमिलनाडु की महिला या गुजरात का मोदी। एक तरह से यह उस वक्त पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर तंज था और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खूब लोकप्रिय भी हुआ था।