खुलासा : Air Strike में भारतीय वायुसेना ने Masjid बचाकर आतंकी कैंपों को किया था ध्वस्त - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 12 मार्च 2019

खुलासा : Air Strike में भारतीय वायुसेना ने Masjid बचाकर आतंकी कैंपों को किया था ध्वस्त

खुलासा : Air Strike में भारतीय वायुसेना ने Masjid बचाकर आतंकी कैंपों को किया था ध्वस्त


बालाकोट में स्थित आतंकी कैंप (फाइल फोटो)
बालाकोट में स्थित आतंकी कैंप (फाइल फोटो)
भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी की तड़के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैपों पर बमबारी करके उन्हें नष्ट कर दिया था। बालाकोट के जिस स्थान पर यह आतंकी कैंप मौजूद थे वहां बीचों-बीच एक मस्जिद स्थित थी। वायुसेना ने इतनी सटीकता से अपने टारगेट को हिट किया कि मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह बात सामने आई है एक रिपोर्ट से जिसे कि वायुसेना और खुफिया एजेंसियों ने तैयार किया है। इस रिपोर्ट में सैटेलाइट तस्वीरों को शामिल किया गया है जिससे पता चलता है कि भारतीय लड़ाकू विमान ने जैश-ए-मोहम्मद के बहुत से उन टारगेट को नष्ट कर दिया था जो उन्हें मिले थे लेकिन वह मृतकों की संख्या को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 26 फरवरी को वायुसेना द्वारा जैश के आतंकी कैंपों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। 14 फरवरी को जैश के आत्मघाती हमलवार ने सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया था। जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इसका बदला लेने के लिए भारतीय लड़ाकू विमानों ने जैश के आतंकी कैंपों पर बमबारी की थी। 

रिपोर्ट के अनुसार जिन टारगेट को नष्ट किया गया है उनमें मौलाना मसूद अजहर का अतिथि गृह, जिसमें उसका भाई अब्दुल रौफ अजहर और कुछ वरिष्ठ अधिकारी आमतौर पर कैंप आने पर निवास करते थे। इसमें एक हॉस्टल या मरकज था जहां जैश के आतंकियों को प्रशिक्षण दिया जाता था। एयरस्ट्राइक इतनी सटीकता से की गई थी कि केंद्र में मौजूद मस्जिद को कोई नुकासन नहीं पहुंचा क्योंकि भारत उसे नष्ट नहीं करना चाहता था।

एक अधिकारी ने बताया कि जैश के आतंकियों को मरकज में हथियारों को चलाने और ट्रिगर वाले आईईडी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। वायुसेना के पास रडार और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल इमेजरी के माध्यम से कुछ तस्वीरे हैं। स्ट्राइक के कई दिनों बाद की सैटेलाइट तस्वीरें दिखाती हैं कि दो टारगेट वाली इमारतों की मरम्मत की जा चुकी है। दूसरे अधिकारी ने कहा, 'पत्रकारों को जैश के कैंपों में अभी तक जाने की इजाजत नहीं दी गई है, उन्हें जल्द ही भेजा जाएगा।'

स्ट्राइक के घंटों बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने एयर स्ट्राइक को खारिज किया और कहा कि एक बार मौसम साफ हो जाएगा तो वह उस स्थान पर पत्रकारों को लेकर जाएंगे। अभी तक किसी भी पत्रकार को जैश कैंप में जाने की इजाजत नहीं दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़ाकू विमानों ने 160 सेकेंड में अपनी पोजिशन ली, बम गिराए और वापस आ गए। जैश के आतंकी कैप पर वायुसेना ने मिराज-2000 विमान के जरिए इजरायली एस-2000 बम गिराए थे।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345