Akhilesh Yadav का हमला, 'गरीबी व बेरोजगारी के लिए Congres-BJP जिम्मेदार' - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

गुरुवार, 28 मार्च 2019

Akhilesh Yadav का हमला, 'गरीबी व बेरोजगारी के लिए Congres-BJP जिम्मेदार'

Akhilesh Yadav का हमला, 'गरीबी व बेरोजगारी के लिए Congres-BJP जिम्मेदार'


फाइल फोटो
फाइल फोटो
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश में गरीबी व बेरोजगारी के लिए कांग्रेस व भाजपा दोनों ही जिम्मेदार है। पिछले तीस चालीस साल में दूसरे देश काफी विकसित हो गए। देश को पीछे ले जाने के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है। भाजपा भी उसके नक्शेकदम पर चल रही है। बुधवार को पत्रकार वार्ता में अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। भाजपा ने कर्ज माफी और किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाया लेकिन किसान बदहाल हो गए। समाजवादी पार्टी गरीबों को खुशहाल रखने के लिए बड़ा पैकेज तैयार करने के लिए अध्ययन करवा रही है।

आजम का लाइसेंस कैंसल तो सीएम का भी हो
प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद आजम खां की तरफ इशारा करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि जितना अन्याय आजम खां के साथ भाजपा ने किया है उतना कोई नहीं कर सकता है। आजम का लाइसेंस कैंसिल किया तो मुख्यमंत्री का भी होना चाहिए।

स्पेस पावर को लेकर पीएम मोदी पर कसा तंज

अखिलेश ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना साधते हुए ‘स्पेस पावर’ को लेकर नरेंद्र मोदी के दावे पर तंज कसा। अखिलेश ने अपने ट्वीट में कहा कि आज नरेंद्र मोदी मुफ्त में घंटा भर टीवी पर रहे और उन्होंने आकाश की ओर इशारा कर बेरोजगारी, ग्रामीण संकट, महिला सुरक्षा जैसे जमीनी मुद्दों से देश का ध्यान बंटाया। डीआरडीओ और इसरो को बधाई, यह आपकी सफलता है। भारत को और सुरक्षित बनाने के लिए धन्यवाद।

भाजपा की नैतिकता का भंडाफोड़
अखिलेश ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के टिकट काटे जाने पर कहा कि बीजेपी के दिखावे की नैतिकता का भंडाफोड़ हो गया है। उन्होंने ट्वीट किया- विकास पूछ रहा है कि मार्गदर्शक मंडल को ही बाहर का रास्ता दिखा देने वाले किस संस्कृति चाल, चलन, चरित्र का परिचय दे रहे हैं? युवा तो पहले ही भाजपा को वोट नहीं दे रहे थे। अब बड़े-बुजुर्ग भी नहीं देंगे। भाजपा अंदर से टूट गई है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345