Amethi पहुंची Priyanka Ghandhi वाड्रा का Congress ने किया भव्य स्वागत, करेंगी चुनाव पर चर्चा
अमेठी पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने एक दिवसीय दौरे के लिए अमेठी पहुंच चुकी हैं। जहां कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रियंका लखनऊ एयरपोर्ट से जगदीशपुर और इन्हौना होते हुए अमेठी पहुंची। जहां वह एएच इंटर कॉलेज, मुसाफिरखाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी और लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करेंगी।
बैठक साढ़े आठ घंटे चलेगी। रात आठ बजे यहां से वह रात्रि विश्राम के लिए भूयेमऊ गेस्ट हाउस, रायबरेली के लिए रवाना हो जाएंगी। गुरुवार को इसी गेस्ट हाउस में दिनभर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगी।
शुक्रवार को प्रात: 9:30 बजे भूयेमऊ गेस्ट हाउस से कुमारगंज होते हुए फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र का भ्रमण करेंगी। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।
शाम सात बजे प्रियंका फैजाबाद से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। जहां से रात 9:50 बजे दिल्ली चली जाएंगी। यहां बता दें कि पहले मिले कार्यक्रम के अनुसार, प्रियंका 27 मार्च से अयोध्या से अपना संपर्क अभियान प्रारंभ करनी वाली थीं।