वोटबैंक के लिए सेना का अपमान कर रहा विपक्ष: Amit Shaah

चुनावी सभा को संबोधित करते अमित शाह
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को आगरा में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि वोटबैंक के लिए विपक्ष सेना का अपमान कर रहा है। आज का चुनाव भ्रष्टाचार बनाम विकास का है।
आगरा कॉलेज मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा में शाह ने कहा कि लोग अब नारा दे रहे हैं, गठबंधन की एक ही पहचान, सेना का करे अपमान। देश को ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जो आतंक वाद का सफाया कर सके और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सके। शाह ने कहा कि गठबंधन का कोई नेता नहीं। इनकी सरकार बनी तो रोज नया प्रधानमंत्री होगा।
उन्होंने सपा महासचिव राम गोपाल यादव के पुलवामा हमले और कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के पाकिस्तान संबंधी बयान पर कहा कि ये लोग वोटबैंक को मजबूत करने के लिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। कहते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ एयर स्ट्राइक नहीं करनी चाहिए थी। शाह ने विपक्ष को 'राहुल बाबा एंड कंपनी' कहते हुए सवाल किया, क्यों नहीं करनी चाहिए थी स्ट्राइक? चेचेरे भाई हैं क्या?

पिछली सरकारों पर हमला
अमित शाह ने कहा कि पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हो गए। लोगों को लगता था कि इस बार कुछ नहीं होगा। पाकिस्तान वाले मोदी को जानते नहीं थे। उन्होंने जमीन पर तो सुरक्षा ठीक की, लेकिन यहां से एयर स्ट्राइक से आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया।
अमित शाह ने कहा कि दुनिया में दो ही देश हुआ करते थे जो अपने जवानों के खून का बदला लिया करते थे अमेरिका और इजराइल। इस सूची में नरेंद्र मोदी ने भारत का नाम दर्ज कराया है।
इस दौरान अमित शाह ने पिछली सरकारों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 10 साल तक केंद्र में सोनिया और मनमोहन की सरकार रही। 20 साल तक उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा की सरकारें चलीं। इन लोगों ने घपले-घोटालों के अलावा कुछ नहीं किया।

मंच पर मौजूद रहे कठेरिया
आगरा कॉलेज खेल मैदान में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प सभा के मंच पर अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहे। चुनावी सभा में सांसद रामशंकर कठेरिया भी पहुंचे।
बता दें कि मौजूदा सांसद रामशंकर कठेरिया का टिकट काटकर भाजपा ने आगरा से प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है। बघेल वर्तमान में यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री है। उनके समर्थन में ही आगरा में विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया।